नई दिल्ली। गुजरात के महिसागर में हत्या के मामले में गिरफ्तार एक महिला ने पुलिसकर्मियों पर सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाया है। महिला के आरोप को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आलाकमान ने महिला एसपी की अगुवाई में एसआईटी का गठन किया है। आरोपी पुलिसकर्मियों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार गुजरात के महिसागर में हत्या के आरोप में गिरफ्तार एक महिला कैदी ने कुछ पुलिसकर्मियों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इस संबंध में महिला ने एसपी से गुहार लगाई है।
जांच में पता चला है कि महिला गर्भवती है और पुलिसकर्मियों को सजा दिलाने की फरियाद कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए रेंज के आईजी ने एसआईटी गठित कर दी है। महिला एसपी की अगुवाई में गठित एसआईटी अब आरोपी पुलिसकर्मियों की पहचान में जुट गई है।
No comments:
Post a Comment