बाढ़ का स्थाई समाधान होगा | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 7 August 2018

बाढ़ का स्थाई समाधान होगा

 

सीतापुर। बहुत जल्द ही बाढ़ का स्थाई समाधान होगा मुख्यमंत्री सहित पूरा मंत्रिमंडल बाढ़ समस्या के समाधान को गंभीर  है । खमरिया परियोजना जो की  22 करोड की है  वह जल्द ही स्वीकृत की जाएगी जिससे की आने वाली अगले वर्ष की बाढ़ से पहले काम पूरा कर लिया जाए यह बात प्रदेश के सिंचाई राज्यमंत्री बलदेव  सिंह औलख ने विधायक ज्ञान तिवारी के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान कही।

इस दौरान खमरिया,गोलोक कोडर में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और बाढ़ को गाँवो मर जा जा कर देखा। ग्रामीणों ने बाढ़ की समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया मंत्री ने कहा यह पहली बार होगा कि बाढ़ को लेकर देश के मुख्यमंत्री वह उनके सभी मंत्री बहुत गंभीर है और आपदा के समय प्रदेश का भ्रमण कर रहे है। मंत्री ने कहा ग्रामीणों के दुख दर्द में हम सब भागीदार  हैं मंत्री ने कहा बाढ़ की समस्या सरकार की समस्या हे इसका समाधान हमारी जिम्मेदारी है उन्होंने कहा विधायक ज्ञान तिवारी के प्रयास इस क्षेत्र की चार परियोजनाएं जो मंजूर हुई थी जिन पर काम चल रहा है

बहुत जल्द ही 22 करोड की खमरिया परियोजना को मंजूरी दी जाएगी जिससे कि अगली बार बाढ़ आने से पहले इस परियोजना पर काम पूरा कर लिया जाएगा। मंत्री ने बाढ़ की समस्या हमारी समस्या है उन्होंने कहा कि ग्रामीण अपने परिवार की चिंता करें और सरकार की विकास व सरकारी योजनाओं में भागीदार बने । ज्ञान तिवारी ने कहा बाढ़ की समस्याओं के साथ ही सब लोग सरकार की जो महत्वाकांक्षी योजनाएं हैं उन पर ग्रामीण अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए प्रधानमंत्री आवास, प्रशाधन खाद्यान्न की भी निगरानी करें इस दौरान विधायक ने जिले की बाढ़ समस्या से सिंचाई मंत्री को विस्तार से अवगत कराया और जिले की बाढ़ से संबंधित समस्याओं को मंत्री के समक्ष रखा विधायक ने सिंचाई विभाग से हो रहे कार्यो कार्यों की भी जानकारी मंत्री को दी और क्षेत्र के विकास सहित बाढ़ के समाधान को लेकर जो काम होने हैं उनकी सूची भी मंत्री को दी। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि ओमप्रकाश मिश्रा, रामस्वरुप भार्गव ,प्रधान अशोक बाजपेई, शिव भजन शुक्ला, मथुरा प्रसाद अवस्थी ,रामू शुक्ला विनोद अवस्थी सहित सिंचाई विभाग के अधिकारी उपजिलाधिकारी शशिभूषण राय , तहसीलदार, पुलिस क्षेत्रअधिकारी, थाना प्रभारी सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad