संघ के कार्यकर्ताओं को सरकारी धन से पोषित करने का खेल शुरू : अखिलेश | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 8 August 2018

संघ के कार्यकर्ताओं को सरकारी धन से पोषित करने का खेल शुरू : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं को सरकारी धन से पोषित और संरक्षित करने का खेल भाजपा सरकार में शुरू हो गया है। प्रशासनिक क्षेत्र में भी संघ स्वयंसेवकों की भर्ती करना उसकी साजिश का हिस्सा है। एक सुनियोजित योजना के तहत राज्य सरकार लोक कल्याण मित्र के पदों पर स्वयंसेवकों को समायोजित करेगी जिनका काम भाजपा सरकार की कथित उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना होगा, पर वस्तुतः ये भाजपा-संघ की चुनावी मशीनरी के अंग होंगे।
अखिलेश ने आईपीएन को दिए अपने बयान में कहा कि लोक कल्याण मित्रों को ब्लाक स्तर पर 25 हजार और भŸो आदि में 5 हजार रूपए कुल 30 हजार रूपए और राज्य स्तर पर 35 हजार के साथ 5 हजार रूपए अतिरिक्त भŸो के मद में यानी 40 हजार रूपए मिलेंगे। राजकोष का यह निर्लज्ज दुरूपयोग है। लोक कल्याण मित्रों के नाम पर भाजपा सरकार जो खेल खेलने जा रही है वह लोकोपयोगी न होकर लोकतांत्रिक व्यवस्था का उपहास है। संघ-भाजपा की यह फौज सरकारी खर्च पर तैयार की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad