राफेल डील को लेकर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर फिर हमला, कहा- यह विश्वव्यापी भ्रष्टाचार है… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 31 August 2018

राफेल डील को लेकर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर फिर हमला, कहा- यह विश्वव्यापी भ्रष्टाचार है…

नई दिल्ली। राफेल डील को लेकर पिछले कुछ समय से केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने निशाना साधते हुए इसे वैश्विक भ्रष्टाचार करार दिया। इस राफेल लड़ाकू जेट डील को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गया है।

राहुल गांधी ने सवाल किया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उद्योगपति अनिल अंबानी के बीच क्या सौदा हुआ है। उसके बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने राहुल पर झूठ का सहारा लेने का आरोप लगाया था। गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘वैश्विक भ्रष्टाचार’। यह राफेल विमान वाकई दूर तक और तेजी से उड़ता है। यह अगले दो-चार हफ्तों में बड़े-बड़े धमाके करने जा रहा है।’

उन्होंने मीडिया की एक खबर भी टैग किया। इस खबर में दावा किया गया है कि राफेल की बातचीत तभी से चल रही थी जब रिलायंस इंटरटेनमेंट ने तत्कालीन राष्ट्रपति फ्रांसवा ओलांद की पार्टनर को फिल्म प्रोडक्शन में मदद की थी। गांधी ने कहा, ‘मोदीजी, कृपया अनिल से कहिए, फ्रांस में एक बड़ी समस्या है।”

कांग्रेस अध्यक्ष ने गुरुवार को मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री पर राफेले सौदे को लेकर झूठ बोलने का आरोप लगाया था। उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में जेपीसी की मांग दोहरायी थी और कहा था कि भारत उनके और अनिल अंबानी के बीच का सौदा जानना चाहता है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad