राजीव कुमार ने ली रेरा अध्यक्ष पद की शपथ, तीन सदस्यों ने भी शपथ ग्रहण की | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 9 August 2018

राजीव कुमार ने ली रेरा अध्यक्ष पद की शपथ, तीन सदस्यों ने भी शपथ ग्रहण की

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने गुरूवार को राजभवन में आयोजित सादे समारोह में राजीव कुमार पूर्व मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश को उत्तर प्रदेश भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) के अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण करायी। रेरा का अध्यक्ष पद मुख्य सचिव पद के समकक्ष है।
राज्यपाल ने बलविन्दर कुमार अवकाश प्राप्त प्रशासनिक अधिकारी, कल्पना मिश्रा सेवानिवृत्त न्यायिक अधिकारी, भानु प्रताप सिंह अवकाश प्राप्त आईपीएस अधिकारी को भी रेरा के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करायी।
बता दें कि राजीव कुमार उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव के पद से 30 जून 2018 को सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्हें राज्य सरकार सहित भारत सरकार के विभिन्न विभागों में कार्य करने का लम्बा प्रशासनिक अनुभव रहा है।
बलविन्दर कुमार उत्तर प्रदेश संवर्ग के प्रशासनिक अधिकारी रहे हैं जो 28 फरवरी 2017 को सेवानिवृत्त हुए हैं। बलविन्दर कुमार को राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कार्य करने का अनुभव है तथा भारत सरकार में सचिव पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।
भानु प्रताप सिंह भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी रहे हैं जो 30 जून 2017 को डायरेक्टर विजिलेंस उत्तर प्रदेश के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।
कल्पना मिश्रा न्यायिक सेवा की अधिकारी रही हैं तथा जिला जज पद से 31 जनवरी 2018 को सेवानिवृत्त हुई हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad