बच्चों ने मानाया भारत मे स्काउट गाइड के जन्मदाता का जन्मदिन | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday 11 August 2018

बच्चों ने मानाया भारत मे स्काउट गाइड के जन्मदाता का जन्मदिन

—सेवा ही स्काउट गाइड का मुख्य उद्देश्य है: मनोज कटियार
●संतोष उपाध्याय●
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। पूर्व माध्यमिक विद्यालय मालूपुर के बच्चों द्वारा भारत मे स्काउट गाइड के जन्मदाता पंडित श्री राम बाजपेयी का जन्मदिवस मनाया गया।बच्चो और शिक्षकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।इस दौरान बच्चों को संबोधित करते हुए एनपीआरसी मनोज कटियार ने कहा की द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जब हर जगह मार काट मची हुई थी।घयलो को कोई देखने वाला तक नही था।उस समय बेडेन पावेल ने स्वमसेवको का एक दल बनाकर घयलो को युद्ध क्षेत्र से लेकर सुरक्षित जगह पर पहुँचाने का काम किया।इसी प्रकार भारत मे स्काउट गाइड के जन्मदाता पंडित श्री राम बाजपेयी है।श्री राम बाजपेयी शाहजहाँपुर के ही निवासी थे।इनका जन्मदिवस 11 अगस्त को हम सभी स्काउट गाइड के दिवस के रूप मे मनाते है।प्रधानाध्यापक नरेंद्र पाल सिंह ने कहा की स्काउट गाइड का कर्म ही सेवा है।पंडित श्री राम बाजपेयी ने जो दल बनाये थे वो सभी सेवा का कार्य करते थे।भूखे प्यासे पक्षीयो को पानी और दाना खिलाना,गरीव लोगो की हर संभव मदद करना रोगियो की सेवा करना उनका उपचार कराना आदि कार्य इन दलो द्वारा किये जाते थे।धीरे धीरे आज स्काउट गाइड पुरे विश्व मे कार्य रहा है।ये हमारे लिए बहुत गर्व की बात है की भारत मे स्काउट गाइड के जन्मदाता हमारे जिले के ही थे।संसाधनों की कमी के बाबजूद अपने कामो को अंजाम देने की कला स्काउट गाइड के माध्यम से सिखाई जाती है।ब्लॉक व्यायाम प्रभारी विपिन अग्निहोत्री ने कहा की एक स्काउट गाइड सभी परिस्थितियों मे अपने आप को संभाल सकता है।इसका न ही कोई मित्र होता है और न ही शत्रु।ये सभी की सेवा करते है।उन्होंने कहा की सभी बच्चों को अपने जीवन मे इन आदर्शो को उतारना चाहिए।क्योकि सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य है।हम सभी को रोज एक नेक काम करना चाहिए जो सेवा से जुड़ा हो।इस दौरान स्म्रति पाठक,नेहा शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad