शिवपाल यादव ने किया 14 मंडल प्रभारियों का ऐलान | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday 24 September 2018

शिवपाल यादव ने किया 14 मंडल प्रभारियों का ऐलान

लखनऊ। आगामी लोक सभा चुनाव में जबरदस्त तरीके से ताल ठोेंकने को तैयार सपा से बगावत कर समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने वाले शिवपाल यादव ने सोमवार को पार्टी के 14 मंडल प्रभारियों की सूची जारी कर दी। राम दर्शन यादव को आज़मगढ़ मंडल का प्रभारी बनाया गया है। जबकि देवेन्द्र गुप्ता को आगरा मंडल का चार्ज दिया गया है।

इनके अलावा प्रकाश राय को इलाहाबाद, रघुराज सिंह शाक्य कानपुर, डॉ एमपी यादव गोरखपुर, प्रेम प्रकाश वर्मा फैजाबाद, डॉक्टर रक्षपाल सिंह अलीगढ़, विष्णु पाल सिंह झांसी, देवेन्द्र सिंह वाराणसी,राम सिंह यादव लखनऊ, बाबूराम निषाद बस्ती, फरहत मियां बरेली, जय सिंह मिर्जापुर और डॉक्टर मरगूब त्यागी को मेरठ का प्रभारी बनाया गया है।

गौरतलब है कि समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने के बाद से ही शिवपाल यादव लगातार पार्टी के विस्तार में लगे हुए हैं। इसी क्रम में जहां वे पुराने समाजवादियों को मोर्चे जोड़ रहे हैं वहीं संगठन का भी विस्तार कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के नौ प्रवक्ताओं की लिस्ट जारी की थी। शारदा प्रताप शुक्ला, सैयद शादाब फातिमा, दीपक मिश्र, नवाब अली अकबर, सुधीर सिंह, प्रो. दिलीप यादव, अभिषेक सिंह आशू, मोहम्मद फरहत रईस खान और अरविंद यादव को प्रवक्ता बनाया है।

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी से अलग होकर सेक्युलर मोर्चा बनाने वाले शिवपाल ने यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि मुलायम सिंह के आशीर्वाद के बाद ही उन्होंने इस सेक्युलर मोर्चे का गठन किया है। जिसमें सपा में उपेक्षित लोगों को शामिल किया जाएगा। हालांकि रविवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर अखिलेश यादव के साथ मंच साझा कर मुलायम शिवपाल के सामने बड़ी लकीर खींच दी है। मुलायम का बेटे अखिलेश के साथ जाना शिवपाल के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad