भारत को मिला रिकॉर्ड 15वां गोल्ड, प्रणब और शिबनाथ ने ब्रिज में जीता स्वर्ण पदक… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 1 September 2018

भारत को मिला रिकॉर्ड 15वां गोल्ड, प्रणब और शिबनाथ ने ब्रिज में जीता स्वर्ण पदक…

नई दिल्ली। 18वें एशियन गेम्स 2018 के 14वें दिन शनिवार को भारत के प्रणब बर्धन और शिबनाथ सरकार ने पुरुषों की ब्रिज (ताश) कपल इवेंट का गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। 60 साल के प्रणब और 56 साल के शिबनाथ सरकार की जोड़ी 384 अंक हासिल करते हुए भारत को गोल्ड मेडल दिलाया है।

भारत का यह इन खेलों में 15वां गोल्ड है। इसी के साथ भारत ने 1951 में दिल्ली में खेले गए पहले एशियाई खेलों में जीते गए 15 गोल्ड मेडल की बराबरी कर ली है। भारत के ही सुमित मुखर्जी और देबाब्रत मजूमदार 333 अंक लेकर नौवें स्थान पर रहे। सुभाष गुप्ता सपन देसाई की भारतीय टीम 306 अंकों के साथ 12वें स्थान पर रहीं।

अब एशियाड में स्वर्ण जीतने के मामले में भारत ने अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बराबरी कर ली है। भारत ने 1951 में दिल्ली में खेले गए एशियाई खेलों में 15 स्वर्ण पदक अपने नाम किए थे।

इससे पहले 18वें एशियाई खेलों के14वें दिन भारत को बॉक्सर अमित पंघल ने 14वां गोल्ड मेडल दिलाया। अमित ने 49 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा के फाइनल में उज्बेकिस्तान के मौजूदा ओलंपिक चैंपियन हसनबॉय दुसामातोव को 3-2 मात दी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad