मांगों को लेकर 25 अक्टूबर से अनशन करेंगे ग्रामीण सफाई कर्मचारी | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 1 September 2018

मांगों को लेकर 25 अक्टूबर से अनशन करेंगे ग्रामीण सफाई कर्मचारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आगामी 05 अक्टूबर को प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेंगे, वहीं 25 अक्टूबर से क्रमिक अनशन पर जाएंगे।
इसकी घोषणा शनिवार को उ.प्र. पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की नवीन कार्यकारिणी ने की। इससे पहले आज दारूल सफा कॉमन हॉल ए-ब्लाक पूर्व घोषणानुसार संघ का अधिवेशन एवं चुनाव मुख्य चुनाव अधिकारी अमित यादव प्रदेश उपाध्यक्ष राज्य कर्मचारी महासंघ व संघ के संरक्षक रामराज दुबे की देख-रेख में हुआ।
प्रान्तीय संघ में प्रदेश अध्यक्ष के पद पर अखण्ड प्रताप सिंह एवं प्रदेश महामंत्री के पद पर लगातार तीसरी बार रामेन्द्र कुमार को निर्वाचित किया गया। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश मल्होत्रा, सम्प्रेक्षक सुधीर कुमार, कोषाध्यक्ष दिनेश पाल, मीडिया प्रभारी सन्दीप भारती, प्रदेश मंत्री अशोक यादव सहित 7 पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित किये गये। सभी निर्वाचित/मनोनीत पदाधिकारियों को संघ के संरक्षक रामराज दुबे ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी।
कार्यक्रम में संघ के प्रदेश अध्यक्ष अखण्ड प्रताप सिंह, महामंत्री रामेन्द्र कुमार ने कर्मचारियों की मांगों के निराकरण के लिए 05 अक्टूबर को प्रदेश के समस्त जनपद मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन और 25 अक्टूबर से क्रमिक अंशन किये जाने की घोषणा की।
अधिवेशन/चुनाव में 55 जनपदों के अध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष सहित भारी संख्या में विभिन्न जनपदों के कर्मचारी उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad