आरक्षण के कारण 5696 जनरल अभ्यर्थियों का नाम लिस्ट से बाहर | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 1 September 2018

आरक्षण के कारण 5696 जनरल अभ्यर्थियों का नाम लिस्ट से बाहर

अभ्यर्थियों ने निशातगंज एससीईआरटी कार्यालय का किया घेराव, भारी पुलिस बल रही तैनात

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लगातार शिक्षक भर्ती को लेकर पूरे प्रदेश में अभ्यर्थियो का प्रदर्शन चल रहा है । वहीं लखनऊ के बेसिक शिक्षा निदेशालय में हजारों की संख्या में अभ्यार्थी एकत्रित होकर प्रदर्शन कर रहे हैं ।

बता दें, 68500 प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती प्रदेश सरकार ने जारी की थी। भर्ती प्रक्रिया में कुल 41556 अभ्यार्थी पास हुए थे। सूबे की योगी सरकार ने 13 अगस्त को भर्ती प्रक्रिया का रिजल्ट जारी किया गया था। जिसमें 41556 अभ्यर्थी पास हुए लेकिन पास हुए अभ्यर्थियों में 34660 अभ्यर्थियों को ही नियुक्ति पत्र जारी किए गए हैं।निदेशालय पर प्रदर्शन कर रहे सामान्य वर्ग के हजारों की संख्या में अभ्यर्थियों का आरोप है कि प्रदेश सरकार सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के साथ दोहरा रुख अपना रही है। वहीं अभ्यर्थियों का कहना है कि जिन 34660 अभ्यर्थियों के नियुक्त पत्र जारी किए गए है। उनमें से 50 प्रतिशत से ज्यादा अभ्यर्थी एससी/एसटी ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियो को नियुक्ति दी गई है।वहीं अभ्यर्थियों ने या तो अर्थी या तो भर्ती, जैसे नारे लगाते हुए कहा कि जिन सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के 60 प्रतिशत से ज्यादा नम्बर हैं। ऐसे 5696 अभ्यर्थियों को बाहर कर दिया है। सरकार का ये तानाशाही रवैया उनकी सामान्य वर्ग के प्रति दमन कारी मानसिकता को प्रदर्शित करता है। वहीं अभ्यर्थियों का कहना है की एससी/एसटी ओबीसी के 49 प्रतिशत लाने वाले अभ्यर्थियों को नियुक्त पत्र जारी कर दिया गया है। वहीं अभ्यर्थियों का कहना है कि अगर सरकार उन्हें नियुक्ति पत्र जारी नहीं करता है तो वह अब मरने के बाद ही बेसिक शिक्षा निदेशालय से जाएंगे।फिलहाल खबर लिखे जाने तक मौके पर महानगर थाने के अलावा भारी पुलिस फोर्स तैनात रही बताया जाता है कि इस प्रदर्शन कि वजह से कोई हताहत नहीं हुई है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad