पैडलेगंज चौराहा पर अब नहीं लगेगा जाम | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 1 September 2018

पैडलेगंज चौराहा पर अब नहीं लगेगा जाम

राप्तीनगर डिपो की बसें चौराहे से 50 मीटर दूर होगी खड़ी

गोरखपुर।शहर के पैडलेगंज चौराहा पर अब जाम नहीं लगेगा। राप्तीनगर डिपो की बसें चौराहे से 50 मीटर दूर खड़ी होंगी। चलते समय चौराहे पर बसों का ठहराव अधिकतम 10 मिनट का होगा। वहां पर जाम से निपटने के लिए सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) ने चालकों को दिशा-निर्देश जारी कर दिया है।

राप्तीनगर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मुकेश कुमार और गोरखपुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक केके तिवारी ने पैडलेगंज चौराहा पर यात्रियों की समस्याओं और रोडवेज के बसों की स्थिति देखी। इस दौरान अधिकारी यात्रियों और चालकों की समस्याओं से अवगत हुए। जाम से निपटने को चालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने के बाद यातायात पुलिस से भी सहयोग की अपेक्षा की। कहा कि बसें चौराहे से 50 मीटर आगे या पीछे ही खड़ी की जाएं। रात्रि के समय चालक चौराहे की बजाय राप्तीनगर डिपो में विश्राम करें, फिर सुबह निर्धारित समय पर बसें लेकर पैडलेगंज पहुंच जाएं। सड़क की पटरियों पर अवैध अतिक्रमण पर एआरएम ने नगर निगम को पत्र भी लिखा है। अधिकारियों ने यातायात पुलिस के सहयोग से कुछ डग्गामार बसों को भी चौराहा से हटवाया। दरअसल, कचहरी बस डिपो के नवनिर्माण के चलते इलाहाबाद, वाराणसी, आजमगढ़, बलिया, दोहरीघाट रूट पर चलने वाली राप्तीनगर डिपो की बसें पैडलेगंज चौराहे से ही संचालित हो रही हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad