विराट को आराम, एशिया कप में रोहित होंगे भारत के कप्तान | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 1 September 2018

विराट को आराम, एशिया कप में रोहित होंगे भारत के कप्तान

मुंबई। विराट कोहली को संयुक्त अरब अमीरात (युएई) में 15 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप के लिए आराम दिया गया है। विराट की गैरमौजूदगी में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को कप्तान बनाया गया है जबकि उनके जोड़ीदार शिखर धवन को उपकप्तान नियुक्त किया गया है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की सीनियर चयन समिति ने यहां एक बैठक कर एशिया कप के लिए 16 सदस्यीय टीम का ऐलान किया।

टीम में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद को पहली बार जगह दी गई है जबकि यो-यो टेस्ट में विफल होने के कारण इंग्लैंड सीरीज से बाहर हुए दाएं हाथ के बल्लेबाज अंबाती रायडू को एक बार फिर चयनकर्ताओं ने मौका दिया है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad