8 सितम्बर राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 7 September 2018

8 सितम्बर राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— आज के दिन आपको शारीरिक कष्टों पर पूरा ध्यान देना होगा। खाँसी, छाती में कफ, श्वास आदि की शिकायत हो सकती है। ऋतु परिवर्तन सम्बंधित रोगों से बचें। अचानक आर्थिक या व्यावसायिक कष्ट आ सकता है, सम्भलें, मानसिक शान्ति ना बिगड़े।

वृषभ राशिफल— आज के दिन आपकी धन की आशा फलीभूत हो सकती है। आज आपकी वाहन खरीदने की इच्छा भी पूर्ण हो सकती है। साझेदार की ओर से व्यापार में पूरा सहयोग प्राप्त होगा। पत्नी या स्त्रीवर्ग से लाभ एवं सहयोग मिल सकता है।

मिथुन राशिफल— आज आप मित्रों, स्नेहीजनों से आर्थिक सहकार ना लें। यात्रा में दुर्घटना एवं कष्ट हो सकता है। उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह से परेशानी बढ़ेगी। पेट में जल का प्रमाण अधिक रहने से मानसिक बेचैनी अधिक बढ़ेगी।

कर्क राशिफल— आज के दिन आपका मानसिक स्वास्थ्य सुखप्रद होगा। आप अपनी दीर्घदृष्टि एवं अथक परिश्रम से व्यापार में बढ़त करेंगे। एक या दूसरी तरह से महिलाओं से सम्पर्क बढ़ेगा। पुराने रोगों में राहत मिलेगी। व्यय में अधिकता रहेगी।

सिंह राशिफल— आज आप परिवार के सदस्यों एवं स्वजनों से शाब्दिक विवाद कर सकते हैं। स्त्री सुख में कमी आ सकती है या झगड़ा भी हो सकता है। सामाजिक स्थिति थोड़ी नाज़ुक रहेगी या सामाजिक अपमान का भय रहेगा।

कन्या राशिफल— आज आपका स्वास्थ्य पूर्ण स्वस्थ रहेगा। छोटी-छोटी बीमारियाँ नजरअंदाज होंगी। प्रेमिकाओं से सहवास सुख प्राप्त हो सकता है। कोर्ट-कचहरी में थोड़ी मेहनत से विजय प्राप्ति हो सकती है। शत्रुओं के प्रति आपका क्रोध बढ़ेगा।

तुला राशिफल— आज आपका दिन आपको आय में वृद्धि करवाएगा। दैनिक व्यापार में परिश्रम का अधिक लाभ मिलेगा। व्यापार एवं रोजगार के स्थान पर सन्तोष मिलेगा। आज आपके द्वारा लम्बी योजनाओं में किया गया निवेश लाभदायक रहेगा।

वृश्चिक राशिफल— आज आप दिन के प्रारम्भ से ही खुश एवं प्रफुल्लित होंगे। आज लगभग सभी कार्य सफलता से पूर्ण होंगे। मनोवांछित कार्यों की प्राप्ति होने से मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य लाभदायक रहेगा। विद्यार्थि परिश्रम से सम्मान प्राप्त करेंगे।

धनु राशिफल— आज का दिन आपके लिए थोड़ा परेशानी युक्त साबित हो सकता है। पुराने रोगों पर काबू पाना थोड़ा मुश्किल होगा। उदर, छाती, निमोनिया जैसे रोग एवं अंगों पर पूर्ण ध्यान देना होगा। खाँसी, छाती में कफ, श्वास, जुकाम आदि की शिकायत हो सकती हैं।

मकर राशिफल— आज आपका दिन सुख और आनन्द से व्यतीत होगा। दैनिक रोगों में शान्ति की अनुभूति होगी, रोगमुक्त दिन व्यतीत होगा। स्नेहीजनों से किसी कारणस्वरूप धन व उपहार प्राप्त हो सकता है। दाम्पत्य-जीवन की कड़वाहट दूर होगी।

कुम्भ राशिफल— आज आप अथक परिश्रम करने पर भी मानसिक असन्तोष पाएंगे। इच्छित भोजन ना मिलने से खाने में अरुचि उत्पन्न होगी। छोटी-मोटी शारीरिक परेशानी आपको अस्वस्थ करेगी। पूरे दिन कार्यों में असफलता आंतरिक क्रोध देगा।

मीन राशिफल— आज सामान्य स्थिति में भी झगड़ा, विवाद और क्लेश हो सकता है। शेयर, लॉटरी या कमोडिटी में धन व्यय की आशंका रहेगी। शारीरिक अधिक व्यय होने से थकान की शिकायत रहेगी। पुत्रादि का सहयोग प्राप्त नहीं होगा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad