–कोतवाली चौक क्षेत्र के भंडारे में लोगों ने चखा कढ़ी चावल का स्वाद
शाहजहांपुर। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के बाद उनकी छठी भी बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है। जगह जगह कढ़ी चावल आदि का भोग लगाकर श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना हो रही है। इसी क्रम में कोतवाली चौक सदर तहसील के निकट श्रीकृष्ण भक्तों ने बड़े धूमधाम से छठी पर कढ़ी चावल का भण्डारा कराया। भण्डारे में राहगीरों आदि लोगों ने जमकर कढ़ी चावल का स्वाद चखा। भण्डारा दोपहर से शाम तक चलता रहा। जिसमें हजारों लोगों ने कड़ी चावल का स्वाद चखा। भण्डारे में अश्वनी गुप्ता,मोहित गुप्ता,राहुल मिश्रा,दीपक गुप्ता,जतिन वर्मा,आलोक मिश्रा,देवेश ठाकुर,रामजी गुप्ता आदि का सहयोग रहा।
Post Top Ad
Friday, 7 September 2018
श्रीकृष्ण छठी पर हुआ कढ़ी चावल का भण्डारा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment