दिल्ली में आईएसआईएस से जुड़े आतंकवादियों की पहली बार हुई गिरफ्तारी | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 7 September 2018

दिल्ली में आईएसआईएस से जुड़े आतंकवादियों की पहली बार हुई गिरफ्तारी

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल इकाई ने राजधानी से आतंकवादी संगठन आईएसआईएस के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों आतंकवादियों को गुरुवार रात लाल किले के नजदीक गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि ये दोनों आतंकवादी कश्मीर जा रहे थे। इनके पास से हथियार भी बरामद हुए हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल दोनों आतंकवादियों को पांच दिनों की रिमांड पर लिया है। दोनों आतंकवादी दक्षिण कश्मीर के रहने वाले हैं।

सूत्रों का कहना है कि दोनों की पहचान परवेज राशिद और जमशेद जहूर के रूप में हुई है। रोचक बात यह है कि जमशेद के पिता जम्मू एवं कश्मीर पुलिस में हैं। जबकि समझा जाता है कि परवेज का भाई मुठभेड़ में पहले ही मारा जा चुका है।

ये गिरफ्तारियां चिंतित करने वाली हैं क्योंकि दिल्ली में आईएसआईएस से जुड़े आतंकवादियों की गिरफ्तारी पहली बार हुई है। समझा जाता है कि आईएसआईएस दिल्ली में हमले की साजिश रच रहा है। दिल्ली पुलिस इस बारे में एक प्रेस कांफ्रेंस करने वाली है जिसमें वह इस गिरफ्तारी के बारे में और खुलासा करेगी। फरवरी 2016 में इस्लामिक स्टेट ने ऑनलाइन पत्रिका दाबिक के जरिए जम्मू-कश्मीर में अपनी मौजूदगी का दावा किया था। आईएसआईएस घाटी में अपना प्रोपगैंडा फैलाने के लिए इस ऑनलाइन पत्रिका का इस्तेमाल करता है। जबकि 2017 में जम्मू-कश्मीर में आईएसआईएस का धड़ा खुद को आईएसजेके कहना शुरू किया।

नवंबर 2017 में आईएसजेके ने श्रीनगर के जाकुरा इलाके में एक इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या और एक पीएसओ को घायल करने का दावा किया था। इसे आईएसजेके का पहला हमला माना जाता है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad