लखनऊ पुलिस की लापरवाही लिखेगी गैंगवार की कहानी! | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 7 September 2018

लखनऊ पुलिस की लापरवाही लिखेगी गैंगवार की कहानी!

फूटा सर लेकिन धाराओ में किया खेल

लखनऊ। राजधानी लखनऊ की पुलिस एक नए गैंगवार की कहानी रचने के मूड में है। पुलिस की लापरवाही एक गैंगवार को जन्म दे सकती है जिसकी भनक आला अफसरों तक है बावजूद इसके पुलिस की लापरवाही बदस्तूर जारी है। दरसल बीते दिनों हुए एक मामले में पुलिस ने जो लापरवाही दिखाई उसने जग जाहिर कर दिया कि पुलिस कितनी लापरवाह है। किशोरी संग घूम रहे युवक को किशोरी के भाइयों ने देख लिया। गुस्सा चरम पर पहुंचा और किशोरी के भाइयों ने गुर्गो व परिवार वालो के संग मिलकर युवक को बुरी तरह से पीटकर घायल कर दिया। मामला थाने पहुंचा तो घंटो तक सीमा विवाद में उलझा रहा। इसके बाद गुडंबा पुलिस ने मामला संज्ञान में लेकर हल्की धाराओ में मामला दर्ज कर लिया। जानकीपुरम निवासी किशोरी अपने मित्र अभिषेक संग सहारा रोड पर जा रही थी। इस दौरान उसके भाई दीपू की नजर पड़ गईं। दीपू ने आनन फानन में मित्र कार्तिक को फोन कर गुर्गो को बुलाया और परिवार वालो को भी सूचना दे दी। चन्द मिनट में ही उसके गुर्गे व परिजन मौके पर का धमके। सभी ने मिलकर अभिषेक को लाठी डंडो से पीटते हुए निकट स्थित नर्सरी से गमला उठाकर अभिषेक कक सर फोड़ दिया। मामला थाने पहुंचा तो पुलिस हीलाहवाली में लग गयी। अंततः पुलिस ने मामूली धाराओ में मामला दर्ज करते हुए पल्ला झाड़ लिया। पुलिस की कार्यशैली से स्थानीय लोगो में नाराजगी व्यक़्प्त है और लोगो का कहना है कि पुलिस एक नए गैंगवार को जन्म देने की तैयारी में है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad