नई दिल्ली। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को इस समय वित्तीय संकट का सामना करना पड़ रहा है। अपने वित्तीय कमी को दूर सकरने के लिए कांग्रेस ने अब घर-घर तक पहुंचने की योजना बनाई है तांकि वोट के साथ ‘नोट’ (चंदे) का भी इंतजाम किया जा सके। कांग्रेस की योजना 2019 के लोकसभा चुनाव और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जरूरी वित्तीय इंतजाम करना है।दरअसल कांग्रेस को कॉरपोरेट समूहों द्वारा चंदा नहीं मिल रहा है और पार्टी के रणनीतिकारों को लगता है कि उसे चुनाव लड़ने के लिए आम जनता की मदद लेनी चाहिए। पार्टी कोषाध्यक्ष अहमद पटेल ने संगठन महासचिव अशोक गहलोत के साथ गुरुवार को एक बैठक की जिसमें वित्तीय इंतजामों के बारे में भी चर्चा की गई। इस बैठक में कांग्रेस के महासचिवों, प्रभारियों और प्रदेश अध्यक्षों ने भाग लिया।
कांग्रेस का मानना है कि डोर-टू-डोर कैंपेन करने से पार्टी खुद को बूथ स्तर पर भी मजबूत कर पाएगी और सीधे जनता से जुड़ेगी। कुछ महीने पहले ही एक रिपोर्ट आई थी जिसमें कांग्रेस की कमाई में 14 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी।आपको बता दें कि 2014 के आम चुनावों में मिली करारी शिकस्त के बाद से ही कांग्रेस को कॉरपोरेट घरानों से मिलने वाला चंदा कम हो गया है। फंड की कमी के कारण पार्टी ने राज्य इकाइयों को ऑफिस खर्च के नाम पर दिए जाने वाले फंड को बंद कर दिया है।एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस के चंदे में पिछले साल के मुकाबले इस साल 36.20 करोड़ रुपये की कमी आई है। 2015-16 के दौरान जहां कांग्रेस को 261.56 करोड़ मिले वहीं 2016-17 के दौरान उसे महज 225.36 करोड़ रुपये ही प्राप्त हुए थे।
Post Top Ad
Friday, 7 September 2018
आर्थिक तंगी में आयी देश की सबसे पुरानी पार्टी, जनता से मांगेगी चन्दा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment