
बिलग्राम हरदोई/तहसील बिलग्राम के अन्तर्गत ग्राम इसरापुर परसोला में बच्चों को छोड़कर कन्नौज जा रही बस के सामने से आ रही मोटर साइकिल टकरा गई जिसमें मोटर साइकिल पर सवार दोनों व्यक्तियों की मौत हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार कन्नौज में संचालित स्कूल शहीद चन्द्रभान सिंह मेमोरियल अकेडमी है जिसमें इसरापुर परसोला आदि के बच्चे पढ़ने जाते हैं जिन्हें लाने ले जाने के लिए स्कूल की तरफ से बस का इंतजाम किया गया है आज जब वही स्कूली बस जिसका नंबर यूपी 74 टी 1766 है बच्चों को स्कूल से लेकर गांव में छोडने के लिए आई और वापस कन्नौज जा ही रही थी कि सामने से मोटर साइकिल पर सवार सुरेन्द्र सिंह उर्फ भूरा पुत्र अमर सिंह उम्र 27 वर्ष व उसके साथ अविनाश कुमार पुत्र पंचम सिंह उम्र 23 वर्ष दोनों निवासी ग्राम डघैला पोस्ट सांडी अपने दोस्त से मिलकर धनी गंज बाबटमऊ से वापस आ रहे थे कि बस और मोटरसाइकिल की आमने सामने भिड़ंत हो गई जिसमें बाइक सवार दोनों लोगों की मौत हो गई सूचना पाते ही मौके पर पुलिस पहुची और म्रतक के शवों को बिलग्राम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर आई जहा से परिवारजनों को सूचना दी गई समाचार लिखे जाने तक म्रतक के शवो को पोस्टमार्टम के लिए हरदोई नहीं भेजा जा सका था/

No comments:
Post a Comment