सुप्रीम कोर्ट के जज ने कहा, मुझे भी प्रभावित करने की कोशिश हुई थी | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 1 September 2018

सुप्रीम कोर्ट के जज ने कहा, मुझे भी प्रभावित करने की कोशिश हुई थी


नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश जस्टिस इंदिरा बनर्जी ने खुली अदालत में बताया है कि होटल रॉयल प्लाजा से संबंधित एक मामले में उन्हें प्रभावित करने की कोशिश की गई थी। जस्टिस अरुण मिश्रा और बनर्जी की पीठ 30 अगस्त को अदालत संख्या आठ में सुनवाई कर रही थी। उसी समय जस्टिस बनर्जी ने इस बात का रहस्योद्घाटन किया। इस पर जस्टिस मिश्रा ने कहा कि न्यायाधीश को प्रभावित करने का प्रयास अदालत की अवमानना है।

वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम दीवान ने जस्टिस बनर्जी से अनुरोध किया कि वे खुद को सुनवाई से अलग नहीं करें, क्योंकि इसका दूसरे लोग इस्तेमाल कर सकते हैं। जस्टिस बनर्जी ने सुनवाई के दौरान यह भी कहा कि कभी-कभार बार के वरिष्ठ सदस्य भी औपचारिक मुलाकात के बाद लंबित मामलों पर चर्चा शुरू कर देते हैं। उन्होंने कहा कि अदालत को प्रभावित करने की किसी भी कोशिश को गंभीरता से देखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि किसी ने उसके लिए उन्हें टेलीफोन किया था। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि किसने कॉल किया था और कब किया था? पीठ ने इसके बाद मामले पर सुनवाई की और अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। जस्टिस बनर्जी सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नत होने से पहले मद्रास हाई कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश थीं। उनके अतिरिक्त जस्टिस विनीत सरन और केएम जोसफ को हाल में ही सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad