गोंडा। पुलिस अधीक्षक लल्लन सिंह ने थानों में लम्बे अर्से से कार्यरत कई निरीक्षकों एवं उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में किया फेरबदल कर दिया है। जिससे कहीं खुशी है तो कहीं उदसी। कुछ ऐसे थानेदार हैं जो विवादों के बावजूद चार्ज पाने में कामयाब रहे,तो कुछ पर तलवार चल ही गई।
थानाध्यक्षों के फेरबदल के क्रम में दद्दन सिंह प्रभारी निरीक्षक खरगूपुर से प्रभारी निरीक्षक खोड़ारे, ब्रिजेंद्र पटेल प्रभारी निरीक्षक खोड़ारे को प्रभारी निरीक्षक छपिया, निरीक्षक विवेक सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक खरगूपुर, उपनिरीक्षक शैलेश सिंह को कोतवाली देहात से थानाध्यक्ष उमरीबेगमगंज, उपनिरीक्षक गोरखनाथ सरोज को एसएसआई मनकापुर से थानाध्यक्ष मोतीगंज, निरीक्षक जयदीप दुबे प्रभारी निरीक्षक छपिया को क्राइम ब्रांच, उपनिरीक्षक आरपी सिंह एसओ उमरी से एसएसआई खरगूपुर, एसआई प्रियंबद मिश्रा को थानाध्यक्ष मोतीगंज से पीआरओ पुलिस अधीक्षक तथा एसआई रामदेव यादव को पीआरओ एसपी से चैकी इंचार्ज मंगुरा बाजार थाना उमरी बेगमगंज बनाया गया है।


No comments:
Post a Comment