— आत्मदाह करने वाली गैंगरेप पीड़िता के परिजनों से मिले पूर्व केंद्रीय मंत्री
— जितिन प्रसाद ने पुलिस प्रशासन और योगी सरकार पर उठाए सवाल
शाहजहांपुर। गत दिवस परौर थाना क्षेत्र में गैंगरेप पीड़िता द्वारा आत्मदाह किये जाने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता जितिन प्रसाद ने उक्त महिला के गांव जाकर उसके परिजनों से मुलाकात की और घटना के विषय मे जानकारी जुटाई। जितिन प्रसाद ने घटना को लेकर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए।
परौर थाना क्षेत्र में गैंगरेप की शिकार महिला द्वारा आत्मदाह किये जाने की जानकारी पाकर पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद अपने लावलश्कर के साथ गांव गए। जहां उन्होंने घटना के बावत परिवार लोगो से बात की। उन्होंने इसको लेकर पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी व्यक्त की। मीडिया से बात करने के दौरान जितिन प्रसाद ने कहा कि ऐसी घटनाएं हमारे समाज को शर्मिंदा करती हैं। महिलाओं के खिलाफ इस सरकार में अपराध बढ़ते जा रहे हैं। प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था संभालने में नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने इस घटना की निष्पक्ष जांच और बाकी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कौशल मिश्रा, भूपेन्द्र सिंह आदि लोग मौजूद थे।
Post Top Ad
Saturday, 1 September 2018
प्रदेश में जंगलराज, पीड़ितों को नही मिलता न्याय : जितिन प्रसाद
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment