अमेरिका ओपन : प्लिस्कोवा, स्टीफंस चौथे दौर में | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 1 September 2018

अमेरिका ओपन : प्लिस्कोवा, स्टीफंस चौथे दौर में

न्यूयॉर्क।चेक गणराज्य की टेनिस खिलाड़ी कैरोलिना प्लिस्कोवा ने साल के चौथे एवं आखिरी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट अमेरिक ओपन के महिला एकल वर्ग के चौथे दौर में जगह बना ली है। वहीं अमेरिका की स्लोने स्टीफंस भी प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रही हैं।

प्लिस्कोवा ने तीसरे दौर के मुकाबले में सोफिया केनिन को सीधे सेटों में 6-4, 7-6(7-2) से मात दी।

अगले दौर में उनका सामना आस्ट्रेलिया की एशले बार्टी से होगा जिन्होंने चेक गणराज्य की की ही मुचोवा को 6-3, 6-4 से मात देकर प्री-क्वार्टर फाइनल का टिकट कटाया।

वहीं युवा खिलाड़ी स्टीफंस ने बेलारूस की विक्टोरिया एजारेंका को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से मात दी। स्टीफंस अगले दौर में बेल्जियम की एलिसे बेर्टेस के सामने उतरेंगी। बेल्जियम की खिलाड़ी ने तीसरे दौर में चेक गणराज्य की बारबोरा स्ट्रायकोवा को 6-3, 7-6(7-4) से मात दे चौथे दौरा का सफर तय किया।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad