बैडमिंटन : कोरालेस की बार्सिलोना मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में हार | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 1 September 2018

बैडमिंटन : कोरालेस की बार्सिलोना मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में हार

बार्सिलोना। स्पेन की बीटरिज कोरालेस ने बार्सिलोना स्पेन मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें अंतिम-8 में जापान की मिनताशु मितानी ने 21-17, 21-15 से मात दी। मितानी को सेमीफाइनल में स्कॉटलैंड की क्रिस्टी गिलमोर से भिड़ना होगा।

पहले गेम में कोरालेस ने काफी मशक्कत की लेकिन जीत हासिल नहीं कर पाईं। वहीं दूसरे गेम में दोनों के बीच काफी कड़ी प्रतिद्वंद्वीता देखने को मिली।

वहीं दूसरा सेमीफाइनल डेनमार्क की दो खिलाड़ियों के बीच खेला जाएगा। दूसरे सेमीफाइनल में मिया ब्लीचफेल्ड्ट और लिने होजमार्क काजाएरफेल्ड्ट आमने-सामने होंगी।

वहीं पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में थाईलैंड की सुपानयु अविहिंगसानोन का सामना जापान के यु इगाराशी से होगा। वहीं इंग्लैंड के टोबी पेंटी डेनमार्क के रासमुस गेमके से भिड़ेंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad