कल्यानपुर थाने पहुंचे कमिश्नर ने मुंशी को लगाई फटकार
सीओ व इंस्पेक्टर को जारी किये दिशा निर्देश
कानपुर। थाना समाधान दिवस के अवसर पर कल्यानपुर थाने पहुुंचे कमिश्नर सुभाष चन्द्र शर्मा ने जहां थाने के मुंशी को जोरदार फटकार लगाई वहीं एक पीड़िता की फ रियाद सुनते ही वहां मौजूद उसके ससुर को हिरासत में लेने का फरमान जारी कर दिया। एक घंटे तक थाने का निरीक्षण करने के बाद सीओ राजेश पांडेय व इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह को निर्देश दिये कि समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों के निस्तारण के लिए तुरन्त कार्यवाही करे। जिससे पीड़ित को जल्द न्याय मिल सके साथ ही पीड़ित से फोन से बात कर पुलिस की कार्यवाई से भी अवगत कराए। इस दौरान कमिश्नर ने स्वयं एक फरियादी को फोन मिलाकर पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी हासिल की। कमिश्नर शनिवार को जैसे ही थाने पहुंचे तो वहां पर मौजूद पुलिस कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। आनन-फानन उन्होंने शिकायती रजिस्टर को देखना शुरु किया। जिसके बाद उन्होंने थाने में आगंतुक कक्ष व बाथरूम न होने पर सीओ को निर्देश दिया कि वह प्रस्ताव बनाकर उन्हें दे तो वह अपनी निधि से निर्माण कार्य शुुरु करा सके। इसके बाद उनकी नजर वसुन्धरा बिहार निवासी स्क्रैप कारोबारी सौरभ की पत्नी रेशमा राठौर पर पड़ गई। पूछताछ में रेशमा ने बताया कि मूलरूप से वह शिवराजपुर की रहने वाली और उसका विवाह बीते वर्ष नवम्बर 2017 में हुआ था। शनिवार सुबह टीवी देखने को लेकर पति से विवाद हो गया। जिसके बाद पति से उसे पीटने के बाद घर से भगा दिया। पीड़िता की बात सुनने के बाद मौके पर मौजूद उसके ससुर को देख कमिश्नर ने ससुर को फटकार लगाते हुए पुलिस को उसे तत्काल हिरासत में लेते हुए एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए । इसके बाद उन्होंने केशवपुरम निवासी शिकायतकर्ता राम लखन को फोन कर पुलिस की कार्यवाही के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान क मिश्नर ने थाना प्रभारी को निर्देश देते हुए कहा कि समाधान दिवस के अवसर पर आने वाली शिकायतों के साथ उस पर क्या कार्यवाही हुई उसका विवरण भी दर्ज करे। इस दौरान नगर निगम,आवास विकास,राजस्व विभाग के अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर कमिश्नर ने नाराजगी जताई।

No comments:
Post a Comment