कानपुर। पुलिस के अधिकारी चाहे जितने दावे कर ले। लेकिन पुलिस का अमानवीय चेहरा छुपाये नहीं छुपता है। ऐसी एक घटना कर्नलगंज थाना क्षेत्र केअंतर्गत सामने आई। जहा एक नाबालिग ने परिवहन विभाग में तैनात सिपाही के ऊपर बलात्कार का आरोप लगाया है।
मामला यह है कि 21 अगस्त को कर्नलगंज थाना क्षेत्र के जीआईसी परिसर में रहने वाली एक नाबालिग की तथाकथित चाची धोखे से उसको घर के अंदर ले गई जहा पहले से ही मौजूद परिवहन विभाग में कार्यरत सिपाही राजीव मौजूद था ,कुछ ही देर बाद उसकी चाची बहाने से कमरे के बाहर चली गई। इसके बाद सिपाही राजीव ने मौके का फायदा उठाते हुए नाबालिग के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दे दिया। जब इस बात की जानकारी पीड़िता ने अपने भाई को देनी चाही तो सिपाही और उसके गुर्गो ने पीड़िता के गुप्तांग पर प्रहार शुरू कर दिया। मारपीट करने के बाद सभी मौके से फरार हो गए इस मामले को लेकर शनिवार को पीड़िता के पिता ने एडीजी से गुहार लगाई। पीड़िता के पिता का कहना है की मामला पुलिस विभाग का होने के चलते उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने एसएसपी से गुहार लगाई की उक्त मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाये। जिससे पीड़िता और उसके परिवार को नये मिल सके।
Post Top Ad
Saturday, 1 September 2018
नाबालिग ने लगाया सिपाही पर बलात्कार का आरोप
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment