इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ रोमांस करेंगी जाह्नवी… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday 26 September 2018

इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ रोमांस करेंगी जाह्नवी…

नई दिल्ली। करण जौहर की अपकमिंग फिल्म ‘तख्त’ इस समय काफी चर्चाओं में है। इस फिल्म बॉलीवुड के कई कलाकार एक साथ नजर आने वाले है। जिसमे सबसे पहले नाम रणवीर सिंह और विक्की कौशल का नाम है। इसी बीच अब इन दोनों कलाकारों के किरदार का भी खुलासा होने की खबर आ रही है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ‘तख्त’ में रणवीर सिंह दारा के किरदार में जबकि विक्की कौशल औरंगजेब का किरदार में नजर आने वाले है।

वहीं आलिया भट्ट विक्की कौशल के साथ एक बार फिर नजर आएंगी। इससे पहले दोनों फिल्म ‘राजी’ में अक साथ नजर आए थे। तो वहीं दूसरी तरफ जाह्नवी कपूर रणवीर सिंह के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। इस फिल्म में जाह्नवी, नादिरा बानू बेगम का किरदार निभा सकती हैं।

पहले लोगों को लग रहा था कि इस फिल्म में आलिया भट्ट या करीना कपूर खान, रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन पर रोमांस करते दिखेंगी, लेकिन अब खबर के मुताबिक रणवीर सिंह, आलिया या करीना संग नहीं बल्कि जाह्नवी कपूर के साथ स्क्रीन पर रोमांस करते नज़र आएंगे।

आपको बता दें कि, करण जौहर की इस फिल्म में मुगल शासक औरंगजेब और उनके भाई दारा सुकोह के रिश्ते को करीब से दिखाया जाएगा। इस फिल्म में विक्की कौशल, रणवीर सिंह, अनिल कपूर, भूमि पेडनेकर, जाह्नवी कपूर और करीना कपूर खान मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। फिल्म 2020 में रिलीज होगी। ऐसे में यह देखना काफी रोमांचक होगा कि करण जौहर की ये कहानी कतनी हिट होती है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad