महेंद्र सिंह धोनी ने अपने नाम किया एक और रिकॉर्ड | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday 26 September 2018

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने नाम किया एक और रिकॉर्ड

नई दिल्ली। खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को अचानक अफगानिस्‍तान के खिलाफ वनडे मैच में कप्‍तानी करने का मौका मिला जिसके बाद उन्‍होंने इतिहास बना दिया। वह 696 दिन बाद टीम की कमान संभालने मैदान में उतरे और यह बतौर कप्‍तान उनका 200वां वनडे मैच था। सच कहा जाए तो धोनी किस्‍मत के धनी हैं कि उन्‍हें बतौर कप्‍तान 200वें मैच में कप्‍तानी करने मौका मिला और वह ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाले पहले भारतीय कप्‍तान हैं।

इस मैच में कप्तानी के साथ ही वह भारत के सबसे उम्रदराज कप्तान भी बन गए हैं। 37 साल और 80 दिनों के धोनी ने मोहम्मद अजहरुद्दीन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने 36 साल 124 दिन की उम्र में टीम इंडिया की कप्तानी की थी।

दरअसल, इस टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा और उप-कप्तान शिखर धवन दोनों को ही इस मैच में टीम प्रबंधन ने आराम देने के फैसला किया था। ऐसे में कप्तानी की जिम्मेदारी 696 दिनों बाद एक बार फिर धोनी के कंधों पर आ गई और धोनी के नाम जो रिकॉर्ड आने से रह गया था वह आखिरकार उनकी रिकॉर्डबुक में आ गया।

धोनी वनडे प्रारूप में यह रिकॉर्ड बनाने वाले भारत के पहले और विश्व के तीसरे कप्तान बन गए। धोनी से पहले इस सूची में ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (230) और न्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग (218) के नाम आते हैं। अपनी कप्तानी में भारत को 2007 में टी20 वर्ल्‍ड कप, 2011 में वर्ल्‍ड कप और 2013 में चैम्पियंस टॉफी जिता चुके धोनी ने अक्टूबर 2016 में टी20 और वनडे से कप्तानी छोड़ दी थी। इसके बाद से विराट कोहली तीनों प्रारूपों में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं।

धोनी ने बतौर कप्तान अभी तक 200 वनडे मैचों में से 110 जीते हैं और 74 हारे हैं. वहीं 5 मैच टाई रहे जबकि 11 मैचों का कोई परिणाम नहीं निकला है। धोनी के बाद मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 174 और सौरभ गांगुली ने 147 मैचों में भारत की कप्तानी की है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad