फैजाबाद: फौज में फर्जी तरीके से भर्ती कराने वाले दो फर्जी सेना अधिकारी गिरफ्तार | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday 26 September 2018

फैजाबाद: फौज में फर्जी तरीके से भर्ती कराने वाले दो फर्जी सेना अधिकारी गिरफ्तार


फैजाबाद। उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिला की पुलिस और मिलिट्री इंटेलिजेंस की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। यहां कैंट से पुलिस ने सेना में फर्जी तरीके से भर्ती कराने एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए सेना के दो फर्जी अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वह सेना में फर्जी भर्ती कराने का दो साल से रैकेट चला रहे थे। पकड़े गए अभियुक्तों में एक जौनपुर व दूसरा फैजाबाद जिला का रहने वाला है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से कई फर्जी दस्तावेज, मोहरें व अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस इस गैंग में शामिल अन्य लोगों के बारे में पता लगाने के लिए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

मुख्यालय भर्ती जोन लखनऊ में भर्ती निदेशकों का सम्मेलन आयोजित
मुख्यालय भर्ती जोन (यूपी एवं उत्तराखण्ड) पूरे देश का सबसे बड़ा सैन्य भर्ती संस्थान है जिसपर इन दो राज्यों-उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड से प्रत्येक वर्ष 7000 से 10000 युवाओं को भारतीय सेना में भर्ती करने की जिम्मेदारी है। मेजर जनरल एके साप्रा ने गत् 01 अगस्त 2018 से मुख्यालय भर्ती जोन (यूपी एवं उत्तराखण्ड) का कार्यभार सम्भाला था। मेजर जनरल एके साप्रा की अध्यक्षता में गत् 24 सितंबर 2018 को सभी 09 भर्ती कार्यालयों के भर्ती निदेशकों के लिए एक सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन के दौरान आगामी आयोजित होनेवाली सैन्य भर्ती रैलियों सहित गत् 26 सितंबर 2018 से 14 अक्टूबर 2018 तक कानपुर में 13 जिलों के लिए चल रही भर्ती रैली पर भी विस्तृत चर्चा की गई। कानपुर में चल रही सैन्य भर्ती रैली में 85,000 अभ्यर्थी https://ift.tt/166cffQ वेबसाईट में पजींकृत हुए है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad