पीएम मोदी के विरोध के अलावा विपक्ष के पास नहीं है कोई मुद्दा : डा. महेन्द्रनाथ | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday 22 September 2018

पीएम मोदी के विरोध के अलावा विपक्ष के पास नहीं है कोई मुद्दा : डा. महेन्द्रनाथ

देवरिया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज जनपद देवरिया और कुशीनगर की मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की बैठक में बोलते हुए कहा कि इस बार का चुनाव विकास और सुशासन पर लड़ा जाएगा। जब विपक्ष को केन्द्र और राज्य सरकारों के कार्यो में कोई कमी दिख नहीं रही है तो वह झूठ की दीवार खडा़कर जनता को बहकाने में लगा है। मोदी सरकार पूरी ईमानदारी से काम कर रही है। बूथ स्तर पर मतदाता पुनरीक्षण अभियान को गति दें। प्रदेश व केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचायें। भारतीय जनता पार्टी ने एक पारदर्शी सरकार दी है। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व से देश का सम्मान बढा है। देश मजबूत हुआ है, देश में विकास हुआ है। देश को मोदी सरकार की जरूरत है, हमें भी पूरी निष्ठा से सरकार द्वारा किये गए कार्यो को ईमानदारी से जनता के बीच में ले जाना होगा। देश में भाजपा को रोकने के लिए विरोधी बेमेल गठबन्धन बनाने का प्रयास कर रहे है। जनता इनको नकार चुकी है। विपक्ष के पास नरेन्द्र मोदी के विरोध के अलावा कोई मुद्दा नहीं है। कौन इनका नेता होगा स्पष्ट नहीं है। क्या कार्यक्रम होगा वह स्पष्ट नहीं है। मोदी के नेतृत्व में इस देश का सम्मान सुरक्षित है।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि एससी-एसटी एक्ट का दुरुपयोग कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 1950 में संविधान अंगीकार किया गया। इसे तैयार करने के लिए 1947 में संविधान सभा बैठी थी, उसमें 75 फीसद सदस्य सामान्य वर्ग के थे। एससी-एसटी व पिछड़ों को बराबरी पर लाने का संविधान में प्राविधान किया। यह एक जागरूक समाज है।
डा. पांडेय ने कहा कि राम मंदिर हमारी आस्था व श्रद्धा का केन्द्र है। राम मंदिर कानून सम्मत रास्ते से बने, इसके लिए हम कटिबद्ध हैं। राम मंदिर का निर्माण हो, इसका भाजपा पूर्ण समर्थन करती है। अयोध्या में राम मंदिर सर्वसम्मति बने इसके लिए भाजपा प्रयास कर रही है। भारत की जनता जानती है कि राम का जन्म अयोध्या में हुआ था। जनता चाहती है कि वहां राम का मंदिर बनना चाहिए। हर भारतवासी की भावना ही भाजपा की भावना है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत की तरफ से राम मंदिर मुद्दे पर दिए गया बयान स्वागत योग्य है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad