पिछड़ों को जोड़ने व उन्हें उचित सम्मान दिलाने की राह चली कांग्रेस | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday 22 September 2018

पिछड़ों को जोड़ने व उन्हें उचित सम्मान दिलाने की राह चली कांग्रेस

लखनऊ। उ.प्र. कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग की बैठक शनिवार को यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में सभी पदाधिकारियों का कहना रहा कि पदाधिकारियों की नियुक्ति और टिकट वितरण में पिछड़ा वर्ग का भरपूर ख्याल रखा जायेगा। विभागीय अधिकारियों का कहना था कि कांग्रेस ही पिछड़ा वर्ग को उचित सम्मान दिलायेगी।
बैठक में बतौर मुख्य अतिथि शामिल कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय संयोजक अनिल सैनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सबको साथ लेकर चलती है। पिछड़ा वर्ग की आबादी प्रदेश में 54 प्रतिशत से ज्यादा है लेकिन उन्हें शासन-सत्ता और प्रशासन में उनकी आबादी के आधार पर प्रतिनिधित्व नहीं मिलता हैं। सैनी ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने पिछड़े वर्ग के समाज को भरोसा दिया है कि पदाधिकारियों की नियुक्ति और टिकट वितरण पर पिछड़ा वर्ग का भरपूर ख्याल रखा जायेगा। इस समय कांग्रेस का आगामी लोकसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र तैयार हो रहा है। उ.प्र. के पिछड़ा वर्ग विभाग से घोषणा पत्र के लिए प्रमुख समस्याएं और अधिकारों के बारे में राय मांगी गयी है।
बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व सांसद राजाराम पाल ने कहा कि कांग्रेस के अन्दर पिछड़ा वर्ग को हमेशा से सम्मान मिला है। कांग्रेस ही पिछड़ा वर्ग को उचित सम्मान दिलायेगी इसके लिए पूरे वर्ग को पूरी ताकत के साथ कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाना है।
इस मौके पर बैठक को प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रान्तीय संयोजक चौ0 सत्यवीर सिंह ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में पिछड़ा वर्ग कांग्रेस को समर्थन देने के लिए तैयार है। कांग्रेस पार्टी पिछड़ा वर्ग का टिकट वितरण पर पूरा ख्याल रखेगी और प्रदेश संगठन में पदाधिकारियों की नियुक्ति में पिछड़ा वर्ग की भरपूर भागीदारी होगी।
पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रान्तीय संयोजक राहुल सचान ने कहा कि संगठन का पूरे प्रदेश में लगातार विस्तार हो रहा हैं। पिछड़े वर्ग की सभी जातियां राहुल गांधी के नेतृत्व पर भरोसा कर रही हैं। पिछड़ा वर्ग को कांग्रेस से जोड़ने के लिए जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। यदि कांग्रेस की सरकार आयेगी तो जाति जनगणना का अधूरा कार्य पूरा होगा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad