राहुल गांधी ’सिजोफ्रेनिया’ से ग्रसित : अश्विनी चौबे | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 1 September 2018

राहुल गांधी ’सिजोफ्रेनिया’ से ग्रसित : अश्विनी चौबे

पटना । केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ’सिजोफ्रेनिया (एक प्रकार का पागलपन)’ से ग्रसित हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जाना चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष ने गुरुवार को प्रेसवार्ता कर नोटबंदी की सच्चाई उजागर कर दी थी और आरबीआई के आंकड़ों का हवाला देते हुए इसे सबसे बड़ा घोटाला बताया था।

विवादास्पद बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले और रामनवमी के समय बिहार के भागलपुर में दंगा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किए गए अर्जित शाश्वत के पिता अश्विनी ने कहा कि राहुल जिस तरह बोल रहे हैं, ऐसा लग रहा है कि वह अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं।

विवादास्पद बयानों के लिए चर्चित एक और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को राहुल पर निशाना साधा था और कहा था कि उन्हें कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने से पहले यह बताना चाहिए कि वह हिंदू हैं, मुस्लिम हैं या इसाई हैं।

इन केंद्रीय मंत्रियों की बौखलाहट की वजह धर्मनिरपेक्ष देश की जनता को हालांकि अच्छी तरह समझ में आ जाती है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad