जस्टिस रंजन गोगोई होंगे देश के अगले मुख्य न्यायाधीश | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 1 September 2018

जस्टिस रंजन गोगोई होंगे देश के अगले मुख्य न्यायाधीश

सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस रंजन गोगोई देश के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे। सुप्रीम कोर्ट के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश जस्टिस दीपक मिश्रा ने अपने उत्तराधिकारी के रूप में उनके नाम की सिफारिश कर दी है।

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रंजन गोगोई होंगे। वर्तमान सीजेआई दीपक मिश्रा उनके नाम की सिफारिश कर दी है। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस दीपक मिश्रा दो अक्टूबर को सेवानिवृत्त होने वाले हैं और इससे पहले उन्होंने कानून मंत्रालय के प्रोटोकॉल के तहत अपने उत्तराधिकारी के नाम की सिफारिश की।मुख्य न्यायाधीश के रूप में जस्टिस रंजन गोगोई 3 अक्टूबर को शपथ लेंगे। पंरपराओं के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के दूसरे सबसे वरिष्ठ जज को मुख्य न्यायाधीश बनाया जाता है और इस हिसाब से जस्टिस गोगोई ही वर्तमान सीजेआई के बाद पहले नबंर पर हैं। 2011 में पंजाब और हरियाणा हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस बनने वाले गोगोई अप्रैल 2012 में सुप्रीम कोर्ट आए। उनका कार्यकाल नवंबर 2019 तक का होगा।

आपको बता दें कि रंजन गोगोई उन चार जजों में शामिल थे जिन्होंने पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्य न्यायाधीश पर सवाल खड़े किए थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले अन्य जजों में जस्टिस चेलमेश्वर, जस्टिस एम लोकुर और जस्टिस कुरियन जोसेफ शामिल थे। इन चारों जजों ने मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा पर नियमों में अनदेखी करने का आरोप लगाया था।

देश के इतिहास में यह पहली बार हुआ था जब देश के चार पदेन जजों ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर सीजेआई के खिलाफ आरोप लगाए थे। असम से ताल्लुक रखने वाले गोगोई ने 1978 से वकालत शुरू कर दी थी और पहली बार 2001 में उन्हें गुवाहाटी हाई कोर्ट का जज बनाया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad