जेके टायर के सीएमडी डॉ. सिंघानिया मैक्सिको के सर्वोत्तम पुरस्कार से सम्मानित | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 15 September 2018

जेके टायर के सीएमडी डॉ. सिंघानिया मैक्सिको के सर्वोत्तम पुरस्कार से सम्मानित


मुंबई- मशहूर जेके टायर कंपनी के सीएमडी डॉ. रघुपति सिंघानिया को मैक्सिको के सर्वोच्च नागरिकता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। भारत में मैक्सिको की राजदूत मेल्बा प्रिया ने सिंघानिया को मैक्सिकों के प्रति उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए विदेशी नागरिकों के लिए मैक्सिको के उच्चतम सम्मान ‘‘द ऑर्डर ऑफ द एजटेक ईगल‘‘ से सम्मानित किया।

मैक्सिको यह शीर्ष सम्मान भारत एवं मैक्सिको के बीच द्विपक्षीय संबंधों को सुदृढ़ करने के उनके प्रयासों को दर्शाता है। पुरस्कार प्राप्त करने पर डॉ. सिंघानिया ने कहा, ‘‘मेरे लिए यह बेहद सम्मान की बात है की मेल्बा प्रिया ने मुझे सम्मानित किया। मैक्सिको में निवेश में भारतीय व्यावसायों के बीच रूचि का निर्माण करने में एक प्रमुख भूमिका निभाना मेरे लिये सौभाग्य की बात है। मेरे पास मैक्सिको के तत्कालीन राष्ट्रपति फेलिप के साथ टॉर्नेल के बारे में मेरी पहली बातचीत की खुशनुमा यादें हैं। उसके बाद कई बार सरकारों के साथ मेरा संवाद हुआ और यह इतिहास बन चुका है। मैक्सिको सरकार ने वाकई में विदेशी निवेश का खुले हाथों से स्वागत कर व्यावसायों को बढ़ावा दिया है। वर्ष 2008 में जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने टॉर्नेल का अधिग्रहण कर अपने उत्पादन परिचालनों का विस्तार किया था। इसकी तीन उत्पादन इकाईयां एजकैपोटजेल्को, तुल्तीतलान और हिडाल्गो में हैं। डॉ. सिंघानिया के नेतृत्व में कंपनी ने पहले साल से ही अपनी इकाई की दक्षता को बेहतर बनाने और उत्पाद सेगमेंट्स में बाजार हिस्सेदारी को बढ़ाने का प्रयास किया है।

विगत वर्षों में जेके के उत्पादन क्षमता का विस्तार हुआ है और टॉर्नेल की वैश्विक उपस्थिति का उत्तरी अमेरिका और लैटिन अमेरिका बाजारों में विस्तार किया है। कंपनी ने हाल ही में रइटसाइजिंग वर्कफोर्स द्वारा जेके टॉर्नेल में मैक्सिको में अपने पहले लेबर रिस्टंक्चरिंग प्रोग्राम को लागू किया है। जेके संगठन का अंग, जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड भारत की अग्रणी टायर निर्माता कंपनी है। इसकी गिनती विष्व के शीर्ष 25 निर्माताओं में होती है। जेके टायर का कारोबार सभी छः महाद्वीपों में 100 देशों में फैला हुआ है। भारत में स्थित 9 तथा मेक्सिको में 3 सहित कुल 12 कारखानों से तैयार उत्पाद बिकते हैं। वर्तमान में इसके सभी कारखानों की सकल सालाना उत्पादन क्षमता लगभग 35 मिलियन टायरों की है। जेके टायर ने 1977 में पहला रेडियल टायर बनाया था।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad