धन के आभाव में रुके जरुरी कार्य बिजली पानी सड़क जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने में आ रही दिक्कत*
हरदोई।- आदर्श नगर पालिका बिलग्राम इस वक्त तंगहाली से गुजर रही है और उस के पास नगर की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए भी पैसा उपलब्ध नहीं है जिससे कि नगर की जनता को सड़क बिजली पानी जैसी तमाम सुविधाओं को अच्छी तरह मुहय्या करा सके तमाम काम अधूरे पड़े हैं जिन्हें पूरा करने के लिए सासन से धन नहीं मिल पा रहा है जिस कारण जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है नगर के कन्नौज रोड पर चुंगी से पश्चिम की ओर मोहल्ला मलकंठ से गुजर कर बस्ती में जाने वाली सड़क का बुरा हाल है जिस पर से खुर्दपुरा बजरिया काजीपुरा एवं ग्राम जलालपुर के लोगों का काफी तादात में रोजाना गुजर होता है यही सड़क इस वक्त बड़े बड़े गढ्ढों तबदील हो गई है जो बारिश के पानी से हमेशा भरी रहती है जिसपर से पैदल गुजरना किसी खतरे से खाली नहीं है वहीं मोहल्ला मलकंठ के सभासद वकील अहमद ने बताया कि सड़क के बीचोंबीच पानी भरजाने की वजह से एक गढ्ढा बन गया है। जो काफी गहरा है। जिसमें गलती से भी कोई बच्चा होकर गुजरा तो उसकी जान भी जा सकती है वक्त रहते इसे नहीं भरा गया तो अनहोनी होने मे देर नहीं लगेगी इस बाबत जब नगरपालिका अध्यक्ष हबीब अहमद से बात हुई तो बताया गया कि मेरे अध्यक्ष बनते ही कुछ दिनों बाद मैने उस सड़क पर काम चालू करवा दिया था लेकिन बजट के अभाव में थोड़ी सड़क बनने से छूट गई थी जिसका प्रस्ताव बनाकर कर सासन को भेज दिया गया है धन उपलब्ध होते ही बची सड़क का कार्य भी पूरा करा दिया जायेगा फिलहाल फौरी राहत के लिए उसपर जल्द ही मिट्टी डाली जायेगी जिससे कि वहां से निकलना थोड़ा आसान हो सके

No comments:
Post a Comment