राधा और कृष्ण की प्रेम कहानी की ओर आकर्षित रहा हूं : इम्तियाज अली | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 2 September 2018

राधा और कृष्ण की प्रेम कहानी की ओर आकर्षित रहा हूं : इम्तियाज अली

नई दिल्ली। फिल्म मेकर इम्तियाज अली जल्द ही राधा कृष्ण पर एक फिल्म बनाने की योजना बना रहें हैं। इम्तियाज राधा कृष्ण के शाश्वत प्रेम कहानी पर आधारित एक फिल्म की स्क्रिप्ट लिखेंगे और उसका डायरेक्शन खुद करेंगे। इस फिल्म का प्रोडक्शन इम्तियाज के प्रोडक्शन हाउस विंडो सीट फिल्म्स एलएलपी और अनिल अंबानी के स्वामित्व वाले रिलायंस एंटरटेनमेंट के द्वारा किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार प्री प्रोडक्शन का काम शुरू कर दिया गया है। फिल्म को लेकर रिसर्च का काम जारी है। इम्तियाज ने कहा,”मैं हमेशा से राधा और कृष्ण की प्रेम कहानी की ओर आकर्षित रहा हूं। सभी भारतीय लोक कथाओं में मैं कोई अन्य ऐसी कहानी नहीं जानता जो बेहद निजी है और फिर भी महाकाव्य के पैमाने पर है। राधा कृष्ण की दुनिया में कदम रखना मेरा सपना रहा है।”

रिलायंस एंटरटेनमेंट के शिबासीश सरकार ने कहा कि राधा कृष्ण की कहानी हर समय की सबसे आकर्षक प्रेम कहानियों में से एक रही है और इस विधा में इम्तियाज भारत के सबसे सफल फिल्म निर्माता हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad