संचारी रोग नियँत्रण का होगा शुभारम्भ | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday 25 September 2018

संचारी रोग नियँत्रण का होगा शुभारम्भ

सुलतानपुर 25 सितम्बर, जिलाधिकारी विवेक ने बताया कि शासन द्वारा आगामी एक अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक संचारी रोग नियन्त्रण पखवाड़ा मनाया जायेगा। पखवाड़े के सम्बन्ध में तिथिवार कार्य योजना तैयार की गयी है। उन्होंने सभी सम्बन्धित को पखवाड़े को सफल बनाने हेतु दिए गए उत्तरदायित्वों का समय से निवर्हन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट में प्रस्तावित संचारी रोग नियन्त्रण पखवाड़े के सम्बन्ध में प्रथम अर्न्तविभागीय बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।
जिलाधिकारी ने बताया कि कार्य योजना के अनुसार 27 सितम्बर को ब्लाक स्तर पर ग्राम प्रधानों की बैठकों का आयोजन किया जायेगा तथा सभी सम्बन्धित विभाग अपनी कार्य योजना 28 सितम्बर तक उपलब्ध करायेंगे। उन्होंने बताया कि संचारी रोग पखवाड़े का शुभारम्भ एक अक्टूबर को होगा तथा प्रत्येक शनिवार अर्न्तविभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की जायेगी। उन्होंने बताया कि संचारी रोग नियन्त्रण पखवाड़े के आयोजन में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, नगर विकास, पंचायती राज , ग्राम्य विकास विभाग, पशु पालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला विद्यालय निरीक्षण तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, समाज कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, कृषि एवं सिचाई तथा सूचना विभाग को दायित्व सौंपा गया है। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि वे सभी सम्बन्धित विभागों से रिपोर्ट प्राप्त कर राज्य मुख्यालय को 18 अक्टूबर तक भिजवाना सुनिश्चित करें।
बैठक का संचालन करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने संचारी रोग नियन्त्रण पखवाड़े के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके सिन्हा, डॉ. एस.जेड.ए. जैदी, सीवीओ डॉ. अजीत सिंह, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका रवीन्द्र कुमार, डीपीआरओ सर्वेश पाण्डेय, डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह तथा सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad