संडीला-शहादते हुसैन पर हुए मजलिसों के आयोजन,अक़ीदत के साथ निकले ताज़िये के जुलूस | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 22 September 2018

संडीला-शहादते हुसैन पर हुए मजलिसों के आयोजन,अक़ीदत के साथ निकले ताज़िये के जुलूस

सण्डीला।हरदोई22सितम्बर।दस मोहर्रम यौमे आशूरा के दिन मस्जिदों में जुमे की नमाज के खुत्बे में इस दिन की फज़ीलत और हज़रत इमाम हुसैन की शहादत पर विशेष बयान किया गया।मदरसा गौसिया में अन्जुमन मुफ़ीदुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष डॉ ज़ुबैर अहमद नक़्शबन्दी की संरक्षण में व मदरसा कमेटी के अध्यक्ष डॉ अहमद सईद की अध्यक्षता में “जलसा ज़िक्रे शहीदाने कर्बला”का आयोजन किया गया जिसको अल्लामा मौलाना मेंहदी हसन ने वाक़ेयाते कर्बला का बयान करते हुए कहा कि इमाम हुसैन की शहादत मज़लूम से मोहब्बत और ज़ुल्म से नफरत का पैग़ाम देती है। मग़रिब दरगाह हज़रत साग़र मियां में तहरीक परचमे मोहम्मदी की ओर से आयोजित “ज़िक्रे शहादते हुसैन” में फ़रीदउद्दीन अहमद ने कहा जब तक मुसलमानों के हाथों में कुराने-करीम और अहले-बैत की मोहब्बत रही , वे कभी गुमराह नहीं हुए और हमेशा फतह और कामरानी उनके क़दम चूमती रही।क़ुरआन की शिक्षा और अहलेबैत की मोहब्बत से दूरी  ही हमें गुनाहों की तरफ ले जारही है।उनहुने कहा कि आज हुसैन के पैग़ाम को दुनिया में फैलाने की आवश्यकता है।,दरगाह के सज्जादानशीन मुईज़उद्दीन अहमद साग़री चिश्ती ने कहा कि हज़रत इमाम हुसैन से मोहब्बत ईमान की निशानी है।और सच्चाई के लिए शहीद होने वाले इमाम हुसैन की इस शहादत को हमेशा याद किया जाएगा।इस अवसर पर डॉ0 ज़ुबैर अहमद,अनवरुलहक़,सूफी एहतेशाम, फरहानुल हक़,दावर रज़ा,मुन्ना साबरी ने अक़ीदत के अशआर पढ़े।वहीं शिया समुदाय ने फ़ाकाशिकनी के अलम का जुलूस 11 बजे  मोहल्ला मंडई स्थित आशिक अली के इमामबाड़े से का  निकला जो नगर के मुख्य मार्ग से  बड़ा चौराहा होते हुए महेतवना स्थित हवेली के इमामबाड़े में पहुंचा जहां मजलिस और मातम के बाद जुलूस का समापन हुआ।बाद मजलिस अन्जुमन सिब्तेनिया के मातमदारों ने कर्बला की तपती रेत का मन्ज़र ताज़ा करते हुए आग पर चलकर मातम किया। विगत नौ मोहर्रम  की दिन में मोहल्ला मंडई स्थित नौहाखुवां क़मर इश्तेयाक के आवास से शबीहे इमाम का जुलूस  निकाला गया। जुलूस में विशेष रूप से डॉक्टर परवेज़, डॉ0 तसद्दुक हुसैन,चौधरी अतीक़ रज़ा,हाशिम रजा,शहाबू मियां,फ़ैज़ी रिज़वी,हैदर अब्बास,काशिफ आब्दी,शाबाब रिजवी,शोज़ब रिज़वी,आसिम रज़ा,एहसन रज़ा आदि जुलूस में शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad