हरदोई-झोलाछाप डॉक्टरों का धरपकड़ अभियान ठंडे बस्ते में,निर्बाध रूप से जारी है काम | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 22 September 2018

हरदोई-झोलाछाप डॉक्टरों का धरपकड़ अभियान ठंडे बस्ते में,निर्बाध रूप से जारी है काम

 हरदोई।22सितम्बर।गोपामऊ में झोलाछाप डॉक्टरों के मामले में जिला प्रशासन की उदासीनता के चलते उनके हौसले फिर से बुलंद है। जबकि जिलाधिकारी द्वारा निर्देश देकर धरपकड़ अभियान कार्यवाही शुरू की गई थी अब पुन ठंडे बस्ते में पहुंचती नजर आ रही है।स्वास्थ्य विभाग की तमाम घोषणाओं के बावजूद क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों की बाढ़ सी आ गई है। कई जगह बगैर लाइसेंस के मेडिकल स्टोर भी चल रहे हैं। नोटिस देने के बाद भी कोई सुधार नजर आते नहीं दिख रहा है।थाना टडियावा क्षेत्र गोपामऊपेग,थमरवा,फ्लावर ,पडरी ,हर्रई ,लालपुर भैसरी,बहोरवा, हरिहरपुर,भैसरी, तिराहा, बरम बाबा,सिहौना बर्रा, सराय सगरापुर,सारीपुरछछेटा,बंधा तिराहा काला आम व  टडियावां में इस समय कई जगह वगैर लाइसेंस के मेडिकल स्टोरों पर दवा की बिक्री हो रही है जबकि इनका लाइसेंस आयुर्वेदिक यूनानी का है जोकि निरस्त भी हो चुका है। कई लोगों ने अपने मेडिकल स्टोर पर क्लीनिक बिना लाइसेंस के चला रहे हैं। सरकारी अस्पताल सीएचसी अस्पताल दूरदराज होने के कारण झोलाछाप डॉक्टरों का गांव वालों को इलाज के लिए सहारा लेना पड़ता है। झोलाछाप डॉक्टरों का कोई पंजीकरण नहीं है हालांकि अभी 3 माह पूर्व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टडियावा चिकित्सा प्रभारी डॉ  मनू शर्मा ने सौ से अधिक झोलाछाप डॉक्टर को नोटिस दी गई थी। उसके बाद यह लोग अपना काम फिर से करने लगे हैं। नोटिस पर इन लोगों ने कुछ भी ध्यान नहीं दिया। अभी हाल में एक दो जगह झोलाछाप डॉक्टरों की लाश से मौतें भी हो चुकी है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने इन पर कार्रवाई के लिए कोई भी ध्यान नहीं दिया।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad