जो लोग महात्मा गांधी की हत्या का जश्न मना रहे थे वो सत्ता में हैं : स्वरा भास्कर | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 1 September 2018

जो लोग महात्मा गांधी की हत्या का जश्न मना रहे थे वो सत्ता में हैं : स्वरा भास्कर

नई दिल्ली। अभिनेत्री स्वरा भास्कर अपनी अलग और बेबाक राय के लिए पूरे देश भर में जानी जाती हैं। फिर उन्होंने एक बयान दिया है जो उन्हें चर्चा में ले आया है। सामाजिक मुद्दों पर अपनी बात रखने वाली स्वरा ने इस बार सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होेने कहा कि जो लोग महात्मा गांधी की हत्या का जश्न मना रहे थे वो आज सत्ता में हैं। स्वरा ने भीमा कोरोगांव हिंसा मामले में पांच मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर सवाल उठाए हैं।

दरअसल, कोरेगांव हिंसा मामले में स्वरा ने मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर ट्वीट करते हुए लिखा था, “भारतीय जेलें केवल लेखकों, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और शिक्षाविदों के लिए हैं.. और डॉक्टर जिन्होंने बच्चों की जिन्दगियां बचाई हैं।” इसके बाद शनिवार को दिल्ली में एक इवेंट के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए स्वरा ने एक बार फिर से इस मुद्दे पर अपनी राय रखी।

स्वरा ने कहा, “पंजाब में जब खालिस्तान का मुद्दा चल रहा था तो वहां बहुत सारे ऐसे लोग थे जो भिंडरावाले को संत बुलाते थे। संत जनरैल के नाम से बुलाते थे, क्या आप उन सबको पकड़ कर जेल में डाल देंगे? इस देश में महात्मा गांधी जैसे महान इंसान शख्सियत की हत्या हुई, उस वक्त भी कई ऐसे लोग थे जो उनकी हत्या का जश्न मना रहे थे। आज वो सत्ता में हैं, उन सबको जेल में डाल देना चाहिए? नहीं ना… इसका जवाब है नहीं। हमें अपनी मानसिकता को बदलना होगा।”

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad