27 अक्टूबर को सपा का किसान सम्मेलन | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 21 October 2018

27 अक्टूबर को सपा का किसान सम्मेलन

मुजफरनगर। प्रदेश का किसान बेहाल है। सरकार किसानो की समस्याओ की अनदेखी कर रही है। जिस कारण किसान काका आर्थिक एवं मानसिक उत्पीडन हो रहा है। केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा किसानो की समस्याआंे के प्रति गम्भीर ना होने के कारण किसान आहत है। सपा किसानो की परेशानी के प्रति गम्भीर है। आगामी 27 अक्टूबर को बरला मे किसान सम्मेलन का आयोजन होगा। जिसमें प्रमुखता के साथ किसानो की समस्याओ को उठाया जाएगा। नगर के दक्षिणी सिविल लाईन स्थित पूर्व सांसद स्व.संजय चैहान के आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप ने पत्रकारो से बात करते हुए उक्त उदगार व्यक्त किए। उन्होने कहा कि किसानो की समस्याओं के प्रति सरकार क की लापरवाही के कारण किसान परेशान है। किसानो की विभिन्न समसयाऐं है। जिनका समाधान नही हो पा रहा है। वरिष्ठ नेता चंदन चैहान ने पत्रकारो को सम्बोधित करते हुए कहा कि आगामी 27 अक्टूबर 2018 प्रातः 11 बजे बरला स्थित एक हैरीटेज रिजोर्ट पर किसान सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसे प्रदेशाध्यक्ष नरेश उत्तम सम्बोधित करेंगे। उन्होने कहा कि बीते दिन ही ही प्रस्तावित किसान सम्मेलन के लिए प्रदेशाध्यक्ष का कार्यक्रम आया है तथा सम्मेलन की सफलता व तैयारियो के लिए सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता एक जुटता के साथ लग गए हैंे। चंदन चैहान ने बताया कि किसान सम्मेलन की तैयारियो के लिए जिले के सभी सपा नेता व कार्यकर्ता एकजुट हैं और आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेशाध्यक्ष एक समीक्षा बैठक भी आयोजित करेंगे। जिसमें बूथ स्तर से लेकर संगठन के उच्च पद तक के कार्यो की समीक्षा होगी।
इस दौरान मंडल प्रभारी एवं पूर्व राज्य मंत्री राजकुमार यादव ने कहा कि मौजूदा संासद द्वारा तथाकथित टेलीफोन मामले ने सपा के लोगो को आहत कर दिया है। पहले दिन उक्त मामले मे रिर्पोट कराना व अगले ही दिन आरोपियो की जमानत हो जाना। स्थिती को संदेहास्पद बनाता है। उन्होने मीडिया के माध्यम से इस पूरे प्रकरण की शासन से जंाच कराने की मांग की। प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सतेन्द्र सैनी,पूर्व महानगर अध्यक्ष राशिद सिददकी,जिला महासचिव जिया चैधरी, महानगर अध्यक्ष वसी अंसारी,वरिष्ठ नेता अब्दुल्ला राणा, जगपाल गुर्जर, आशू गुप्ता, शलभ गुप्ता, मुफती जुल्फिकार,शमशाद अहमद, शमशेर मलिक आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad