80 लाख रु. में बिकीं बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल व पी.वी. सिंधु | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 8 October 2018

80 लाख रु. में बिकीं बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल व पी.वी. सिंधु

नई दिल्ली। भारत की महिला बैडमिंटन खिलाड़ी और लंदन ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता सायना नेहवाल को इस साल प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) के चौथे सीजन में नॉर्थ ईस्टर्न वॉरियर्स के लिए खेलते देखा जाएगा। राजधानी दिल्ली में आयोजित पीबीएल सीजन-4 की नीलामी में नॉर्थ ईस्टर्न वॉरियर्स ने सायना को 80 लाख रुपये में खरीदा है। सायना ने पिछले दो सीजन से अवध वॉरियर्स का प्रतिनिधित्व करती आ रहीं थी, लेकिन इस बार उन्हें नई टीम के साथ पीबीएल की नई शुरुआत करते देखा जाएगा, जिसमें उनका लक्ष्य अपनी टीम को लीग का खिताब दिल्ला होगा।

प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) के पिछले सीजन में सेमीफाइनल तक का सफर तय करने वाली हैदराबाद हंटर्स ने इस बार खिताब पर बड़ा दांव मारने के लिए टॉप भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु को अपने साथ शामिल किया है। हैदराबाद ने 80 लाख रुपये में रियो ओलम्पिक की रजत पदक विजेता सिंधु को टीम में शामिल कर लिया है। पिछले सीजन में सिंधु ने चेन्नई स्मैशर्स का प्रतिनिधित्व किया था और इस टीम ने मुंबई रॉकेट्स को फाइनल में 4-3 से मात देकर खिताबी जीत हासिल की थी।

इस साल प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) सीजन-4 में शामिल होने वाली नई टीम पुणे-7 एसेस ने बड़ा दांव मारने के लिए स्पेन की दिग्गज खिलाड़ी कैरोलीना मारिन को टीम में शामिल किया है। पुणे ने मारिन को 80 लाख रुपये में खरीदा है। इसके अलावा पुणे ने अपनी टीम में भारतीय युगल बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग शेट्टी को भी शामिल किया है। पुणे टीम का मालिकाना हक बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू के पास है और वो सोमवार को जारी नीलामी में शामिल हैं।

दिल्ली डैशर्स ने भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी एच.एस प्रणॉय को 80 लाख रुपये में खरीद कर अपनी टीम में शामिल कर लिया है। इसके अलावा किदांबी श्रीकांत को इस बार बेंगलुरू रैपटर्स ने 80 लाख रुपये में खरीद कर अपनी टीम को मजबूत करने की कोशिश की है। पिछले सीजन में श्रीकांत ने अवध वॉरियर्स का प्रतिनिधित्व किया था, लेकिन वो इस बार बेंगलुरू रैपटर्स के लिए बैडमिटन कोर्ट पर खेलते नजर आएंगे। मुंबई रॉकेट्स की जर्सी में पिछले सीजन में पीबीएल में हिस्सा लेने वाले प्रणॉय इस बार दिल्ली के लिए खेलेंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad