फतेहपुर। निर्वाचन साक्षरता क्लब की गतिविधियों, मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम एवं निर्वाचक नामावली पुर्नरीक्षण कार्यक्रम की मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल0 वेकेंटेश्वर लू की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के गांधी मैदान में सम्पन्न हुआ। उन्होने कार्यक्रम का शुभारम्भ माॅ सरस्वती जी के चित्र पर माल्यर्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया। विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। पुनरीक्षण कार्य करने की मंशा क्या है? समझना होगा हम एक बहुत बड़े उद्देश्य के लिये यहां आये है उसे हासिल किया जायें, जिस भावना/लक्ष्य को मन मे ंनही रखता है ऐसे लोगो को आगे बढने की कोई गुंजाइस नही होती है। निबंध प्रतियोगिता, स्वीप स्लोगन के माध्यम से मतदाता जागरूकता कराया गया है, परन्तु 71 वर्ष आजादी मिलने के बाद भी मतदाता जागरूकता का आयोजन क्यो जरूरी है? क्योकि हमारे नौजवान, किसान एवं महापुरूषों ने अपने आजादी के लिये जेल भी गयें और स्वतंत्र कराने के लिये लोगो ने कुर्बानी भी दी। मतदाता के मतदान से ही सत्ता का जन्म होता है अधिकारी स्वतंत्र नही है परन्तु नागरिक स्वतंत्र है। 71 वर्ष के बाद हमने क्या किया है का मूल्याकंन करना होगा। न्याय सत्ता, बन्धुत्वा को चलाने के लिये भारत निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी है। राजनैतिक दल इस कार्य को सफल बनाने के लिये राजनैतिक दल भी बूथ लेबिल पर अपने बीएलओ बनाये और शत प्रतिशत फार्म नम्बर 06, 07, 08 को भरायें।
जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार ने बताया कि अभी तक मतदाता का 20 हजार नये मतदाता का पंजीयन किया गया है जिसमें 11 हजार पुरूष व 09 महिलाओं को पंजीयन किया गया है इसके अलावा 12 अक्टूबर को महिलाओं के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता के लिये रैली निकालकर ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोडा जायेगा। जहां से शिकायतें मिली है वहां पर कार्यवाही की गयी है। पुनरीक्षण का कार्य 31 अक्टूबर 2018 तक किया जायेगा जो धीरे-धीरे समापन की ओर है के पूर्व हम शत प्रतिशत मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का कार्य समाप्त कर लेंगे। एसपी राहुल राज सिंह ने कहा कि मतदान के दौरान पुलिस का बहुत ही महत्वपूर्ण एवं अहम योगदान रहता है मतदान को सकुशल सम्पन्न कराने में पुलिस बल की अहम भूमिका होती। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी चाॅदानी सिंह, उपजिलाधिकारी सदर, जिला विद्यालय निरीक्षक, खंड विकास अधिकारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहें।
Post Top Ad
Tuesday, 9 October 2018
परखी निर्वाचन साक्षरता क्लब की गतिविधियां, पंजीकरण कार्यक्रम का लिया जायजा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment