लखनऊ। समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के संयोजक और पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने गुजरात राज्य में उत्तर भारतीयो के खिलाफ हो रही हिंसा की निन्दा की है। शिवपाल ने कहा कि गुजरात में हुई घटनाएं न सिर्फ बेहद दुखद है, बल्कि संविधान के मूल भावना को ठेस पहुंचाने वाली हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात से जिस तरह से यूपी और बिहार के लोगों को पलायन के लिए विवश किया जा रहा है, मोर्चा उसकी निंदा करता है। साथ ही कहा कि देश में खान-पान और पहनावे के आधार पर सरकार अघोषित कोड लागू करने की कोशिश कर रही है।
पीएम मोदी की ओर इशारा करते हुए शिवपाल ने कहा कि यूपी के लोगों ने गुजरात के लोगों को न सिर्फ सम्मान दिया अपितु चुनाव जिता कर इस देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि देश को जाति, धर्म व क्षेत्र के नाम पर विभाजित नहीं किया जा सकता। भारत के हर नागरिक को संविधान द्वारा कुछ मौलिक अधिकार प्राप्त हैं। भाजपा पर कटाक्ष करते हुए शिवपाल ने कहा कि इस तरह के अराजक तत्वों को मौजूदा व्यवस्था व सरकार से खुला समर्थन मिल रहा है। सबका साथ -सबका विकास के नाम पर सत्ता में आने वाले लोग आज जाति, धर्म, सम्प्रदाय, भाषायी व प्रान्तीय विभाजन को बढ़ावा दे रहे हैं। लोगों के खान-पान, पहनावे और सांस्कृतिक विभिन्नता पर सरकार अघोषित कोड लागू करने की कोशिश कर रही है।
उन्होंने कहा कि इससे पहले महाराष्ट्र में भी यूपी-बिहार के लोगों के साथ इस तरह की घटनाएं सामने आईं हैं आज देश को तोड़ने के बजाय जोड़ने की जरुरत है और हमारा मोर्चा इसी बात की अपील हमेशा करता रहेगा ।
Post Top Ad
Tuesday, 9 October 2018
देश में अघोषित कोड लागू करने की कोशिश कर रही सरकार : शिवपाल
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment