11 मई राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 10 May 2019

11 मई राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— आज का दिन आपके लिए थोड़ा अनुचित हो सकता है, जिनमें आपको स्वास्थ्य ठीक रखने हेतु प्रयास करने होंगे एवं खानपान में योग्यता बनाए रखनी होगी। चिन्ता, भय व दुःखद स्थिति से दूर रहने का पूर्ण प्रयास करें। शान्ति बनाये रखें।

वृषभ राशिफल— आज का दिन आपका सुखदायक व आनन्द से व्यतीत होगा। शारीरिक अनुकूलता रहेगी, थोड़ी रोगप्रतिकारक शक्ति को प्रोत्साहन देंगे तो कार्य व प्रगति में अधिक सुधार होगा। मानसिक परमानन्द की अनुभूति आज आपको होगी।

मिथुन राशिफल— आज के दिन आपको कार्य में निराशा हो सकती है, जिससे मानसिक अशान्ति का अनुभव होगा। आर्थिक व्यय होने की संभावना बन रही है। अपने व्यवहार के ऊपर पूरा अंकुश रखें। वाहन चलाते समय पूर्ण सावधानी रखें।

कर्क राशिफल— आज के दिन आपको पारिवारिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि प्राप्त होगी। सामाजिक स्तर पर मान-सम्मान प्राप्त होगा तथा प्रतिष्ठा में वृद्धि होने का पूरा योग है। इच्छित कार्यों में मनचाही सफलता मिलेगी। आर्थिक आय होगी।

सिंह राशिफल— आज के दिन आप भलाई के कार्य को स्थगित ही रखें। धन व्यय के प्रसंग में सावधानी रखें। भाई-बहन के साथ वाद-विवाद या तर्क-वितर्क हो सकता है, सावधान रहें। पारिवारिक स्थिति तनावभरी रह सकती है।

कन्या राशिफल— आज आप वस्त्राभूषण की खरीदी कर पाएंगे। हाथ में लिए हुए कार्यों में तत्काल यश एवं सफलता प्राप्त होगी। मित्रों एवं बंधुओं से भेंट-सौगात मिल सकती है। व्यवसाय में पराक्रम एवं पुरुषार्थ के आधार पर लाभ मिलेगा।

तुला राशिफल— आज आपके मन में उठ रहे चित्त शुद्धि के विचारों में वृद्धि होगी, परिणाम स्वरुप मानसिक एवं शारीरिक शक्तियों में एक दैविक ऊर्जा का संचार होगा। व्यवसाय में संतान से या उनके विचारों से लाभ हो सकता है।

वृश्चिक राशिफल— आज के दिन आपको मानसिक आनन्द की अनुभूति होगी। व्यक्तिगत कार्यों में यश, प्रतिष्ठा एवं कीर्ति की प्राप्ति होगी। परोपकारीय एवं सत्कर्म में यश मिलेगा। आर्थिक व्यय के साथ आय का प्रमाण उल्लेखनीय होगा।

धनु राशिफल— आज आप परिचितों, स्नेहीजनों तथा मित्रों से बातचीत में पूर्ण सावधानी रखें अन्यथा कठोर वचन से संबंध बिगड़ सकते हैं। स्वास्थ्य हीनता से बचें तथा चिन्ता, भय एवं दुख के कारण मनोविचार में परिवर्तन आ सकते हैं।

मकर राशिफल— आज के दिन आपकी शारीरिक स्फूर्ति बनी रहेगी, रोगों में राहत मिलेगी। आपकी मनोकांक्षा पूर्ण होगी तथा वांछित वस्तु की प्राप्ति से मन प्रफुल्लित होगा। उचित प्रकार से किये गए कार्यों में सफलता अवश्य प्राप्त होगी।

कुम्भ राशिफल— आज के दिन आपको कोई भी कार्य करने में दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास का पूरा सहकार मिलेगा व इस कार्य का फल भी आपको अपेक्षानुसार मिलेगा। सरकारी क्षेत्र में लाभ होगा, आर्थिक व्यवहार भी।

मीन राशिफल— आज के दिन आप अपने उग्र स्वभाव पर थोड़ा संयम रखें। शारीरिक एवं मानसिक रूप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। अधिक परिश्रम के बाद भी अल्प सफलता ही प्राप्त होगी। संतान के पीछे आर्थिक खर्च होगा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad