आ रही है Amazon सेल, 90% तक डिस्काउंट | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 18 October 2018

आ रही है Amazon सेल, 90% तक डिस्काउंट

नई दिल्ली। सालाना ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल (Great Indian Festival sale) खत्म होने के बाद Amazon दूसरी सेल शुरू करने की तैयारी कर रही है। दूसरी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 24 अक्टूबर को रात 12 बजे शुरू होगी और यह 28 अक्टूबर को रात 11.59 बजे खत्म होगी। इस सेल में Amazon 90% तक डिस्काउंट देगी। Amazon स्मार्टफोन, टेलीविजन, एप्लायंसेज, फैशन, होम और किचेन प्रॉडक्ट्स पर डिस्काउंट देगी। इसके अलावा, Fire TV स्टिक और Echo थर्ड जेनरेशन जैसे Amazon के डिवाइसेज पर भी डिस्काउंट दिया जाएगा।

कंपनी ने अभी इसका खुलासा नहीं किया है कि कौन से स्मार्टफोन डिस्काउंट के लिए उपलब्ध होंगे। लेकिन, ढेर सारे स्मार्टफोन सेल में उपलब्ध होंगे, जिन पर डिस्काउंट मिलेगा। उदाहरण के तौर पर कंपनी ने खुलासा किया है कि Xiaomi के Redmi 6A की फ्लैश सेल हर रोज 12 बजे से होगी। Amazon ने कहा है कि भारत के बेस्टसेलिंग मोबाइल फोन अपने अब तक सस्ते दाम में उपलब्ध होंगे। इसके अलावा, ग्राहक TV पर 60 फीसदी तक और एप्लायंसेज पर 80 फीसदी तक डिस्काउंट की उम्मीद कर सकते हैं।

अगर कैश बेनेफिट और दूसरे ऑफर की बात करें तो ICICI और Citi bank के कस्टमर्स को 10 फीसदी का एक्स्ट्रा कैशबैक मिलेगा। Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान ग्राहकों को Bajaj Finserv EMI कार्ड और डेबिट, क्रेडिट कार्ड्स पर नो-कॉस्ट EMI का विकल्प मिलेगा। इसके अलावा, ग्राहकों को फास्ट डिलीवरी, एप्लायंसेज के इंस्टालेशन, मोबाइल और लार्ज एप्लायंसेज के एक्सचेंज, इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट की भी सुविधा मिलेगी।

बेंगलुरु, दिल्ली-NCR, मुंबई, हैदराबाद में रहने वाले लोगों को Prime Now App पर पॉपुलर डील्स पर 2 घंटे में अल्ट्रा फास्ट डिलीवरी की सुविधा मिलेगी। Amazon की पहली ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 10 अक्टूबर को शुरू हुई थी और यह 15 अक्टूबर तक चली।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad