नई दिल्ली। मशहूर टेलीविजन लेखक, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर विनीता नंदा ने बिना नाम लिए पॉपुलर शो ‘तारा’ के लीड एक्टर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। नंदा ने कोई नाम लिए बिना ही अपनी आप बीती सुनाई लेकिन उनकी पोस्ट के एक शब्द ‘संस्कारी’ ने पूरी बात खोल कर रख दी है। साथ ही तारा के लीड एक्टर कौन थे ये भी सभी जानते हैं। इन्हीं आरोपों के बीच टीवी शो ‘तारा’ की लीड एक्ट्रेस नवनीत निशान का पुराना इंटरव्यू काफी वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू में उन्होंने लीड एक्टर पर शराबी होने के आरोप लगाए थे।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में ‘तारा’ के लीड एक्टर आलोक नाथ ने नवनीत को ड्रग यूजर कहा था। इस पर कार्रवाई करते हुए नवनीत ने आलोक नाथ पर एक करोड़ रुपए का मुकदमा ठोका था। नवनीत का आलोक नाथ की पत्नी और शो की कॉस्ट्यूम कोआॉर्डिनेटर से भी झगड़ा हुआ था। नवनीत का कहना था कि ड्रग यूजर होने के आरोप पूरी तरह झूठे हैं।
उन्होंने कहा, मैं आठ सालों की कड़ी मेहनत से आज इस मुकाम पर पहुंची हूं, मैं नहीं चाहती कि कोई बेवकूफ शराबी ये सब बर्बाद कर दे। इसके बाद नवनीत ने आलोक नाथ के साथ काम करने से मना कर दिया था।

No comments:
Post a Comment