पुल निर्माण शीघ्र कराने की जिलाधिकारी से की मांग | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 8 October 2018

पुल निर्माण शीघ्र कराने की जिलाधिकारी से की मांग

अंबेडकर नगर। विकास खंड कटेहरी अंतर्गत रामपुर बेनीपुर में प्रस्तावित पुल निर्माण के लिए प्रधान शेषनाथ त्रिपाठी जिला पंचायत सदस्य सतीश भारती समेत कई ग्राम प्रधानों ने जिलाधिकारी से मिलकर पुल का निर्माण शीघ्र शुरू कराए जाने की मांग किया है। जिलाधिकारी को दिए गए पत्र में कहा गया है कि कुछ लोग शासन द्वारा स्वीकृत पुल के निर्माण में झूठी शिकायत के आधार पर अवरोध उत्पन्न कर उसे अन्यत्र ले जाने की मांग कर रहे हैं।जबकि पुल का बजट भी शासन द्वारा निर्गत किया जा चुका है। उन लोगों ने जनहित में इस पुल को शीघ्र शुरू कराए जाने की मांग जिलाधिकारी से किया है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad