मुंबई। अभिनेता एजाज खान का कहना है कि वह हॉलीवुड स्टार सिलवेस्टर स्टैलोन को अपना आदर्श मानते हैं। एजाज ने कहा, “फिटनेस मेरा पैशन है। सिलवेस्टर स्टैलोन मेरे आदर्श हैं और वह दिग्गज हस्ती हैं। मेरे लिए वर्कआउट करना और हेल्दी खाना मेरी जीवनशैली का हिस्सा है। वास्तव में मुझे लगता है कि हेल्दी खाना और वर्कआउट करना हर किसी की जीवशैली का ह्सिसा होना चाहिए।“
एजाज अक्सर अपनी फिट बॉडी की तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं लेकिन अभी तक खुलासा नहीं हुआ है कि क्यो उन्होंने किसी फिल्म के लिए बॉडी बनाई है या नहीं।
हालांकि, एजाज ने गांधी जयंती पर ट्वीट कर कहा था, “हम फिट तो इंडिया फिट“।
एजाज ’बिग बॉस’ में भी नजर आ चुके हैं।

No comments:
Post a Comment