श्रावस्ती। सामाजिक संगठन जन कल्याण एवं विकास समिति लखनऊ द्वारा भिनगा जनपद श्रावस्ती में अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार की नई रोशनी योजना के अन्तर्गत अल्पसंख्यक महिलाओं के नेतृत्व विकास प्रशिक्षण के सातवें बैंच का समापन हुआ। कार्यक्रम में प्रशिक्षिकाओं के अतिरिक्त स्थानीय सभासद के साथ सामान्य लोग उपस्थित रहें।
प्रशिक्षण से महिलाओं में आत्म विश्वास और अपने तथा परिवार के लिए कुछ कर गुजरने की भावना को बल मिला। शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता तथा अन्य बिन्दुओं पर व्यापक जानकारी दी गयी। संस्था प्रमुख ने सभी का धन्यवाद व्यक्त कर प्रशिक्षण के औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए समापन की घोषण की।

No comments:
Post a Comment