नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता द्वारा लगाए गए आरोपों पर नाना पाटेकर ने बड़ा बयान देते हुए, कि कहा, “10 साल पहले जो सच था वही आज भी है। मुझे जो कहना था मैंने कह दिया. थैंक्यू वेरी मच।” नाना ने लगाए तनुश्री दत्ता के आरोपों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा, “मीडिया से मैं हमेशा मिलता रहता हूं, लेकिन इस मामले पर मेरे वकील ने कहा था चुप रहो, किसी से बात मत करो। इसलिए चुप था। वैसे मैं बता दूं, जो कल सच था वो आज सच है और वही सच रहेगा।”
मीडिया के लोग नाना पाटेकर से सवाल पूछते रहे, लेकिन नाना ने सवालों को नहीं लिया। उन्होंने कहा, इस मामले में वो बाद में एक एक को इंटरव्यू देंगे। वैसे नाना की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज के लिए पहले से ही तय थी, लेकिन देर रात मीडिया को बताया गया कि इसे टाल दिया गया है। नाना के बेटे मल्हार नाना पाटेकर के हवाले से मीडिया को प्रेस कॉन्फ्रेंस टलने की जानकारी दी गई थी।
तनुश्री दत्ता से जुड़ा ये मामला 2008 का है। अब तक कंगना रनौत, प्रियंका चोपड़ा, वरुण धवन, अर्जुन कपूर जैसे तमाम सितारों ने तनुश्री का समर्थन किया। मामला चर्चा में आने के बाद नाना पाटेकर ने तनुश्री को लीगल नोटिस भेजा।
फिल्म हॉर्न ओके प्लीज से जुड़े निर्माता-निर्देशक ने भी तनुश्री के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए नाना का समर्थन किया। वहीं एक्ट्रेस ने भी नाना के खिलाफ ऑशिवारा पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
उधर, फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ के प्रोड्यूसर सामी सिद्दीकी ने एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के खिलाफ मुंबई पुलिस में नई शिकायत दर्ज कराई है। ये मामला राष्ट्रीय महिला आयोग भी पहुंचा है।


No comments:
Post a Comment